उत्तर प्रदेश के बागपत में चांदीनगर थानाक्षेत्र के घिटौरा गांव की जमीन पर कब्जे का विरोध करते हुए धरने पर बैठे किसानों को सोमवार को जबरन उठाने पर भारी बवाल हुआ। वहां यूपीएसआईडीसी ने जमीन का अधिग्रहण किया हुआ है और भाकियू अंबावत के नेताओं के साथ किसान मुआवजा बढ़ाकर देने की मांग को लेकर कई दिन से धरने पर बैठे हुए थे।
सोमवार को गाजियाबाद जिले के लोनी एसडीएम संतोष राय व सीओ रजनीश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। वहां किसानों को जबरन उठाते हुए टेंट उखाड़ दिया गया। किसानों ने इसका विरोध किया तो उनके बीच हाथापाई होने लगी और पुलिस ने किसानों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। जिसके बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने जेसीबी चलवाकर जमीन पर कब्जा लेने का प्रयास किया। लेकिन किसान पीछे नहीं हटे और वह जेसीबी के आगे लेट गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद पुलिस ने किसानों को घसीटकर गाड़ी में भर लिया। वहीं पुलिस की कार्रवाई से भड़के किसानों की पुलिस से खूब झड़प हुई। देखें तस्वीरें।