फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पश्चिमी यूपी में बारिश से सुहावना हुआ मौसम, चार दिन तक येलो अलर्ट, धान की फसल को नुकसान के आसार

Sat, 08 Oct 2022 11:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 08 Oct 2022 11:40 AM IST
विज्ञापन
UP: yellow alert for four days in western UP due to Rain, pleasant weather, pollution decreased
बिजनौर में कालागढ़ क्षेत्र में बारिश - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी यूपी में चार दिन तक बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को दिन में रिमझिम बारिश जारी रही। वहीं शनिवार को भी सुबह से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई। आगे भी बरसात के आसार से तापमान का स्तर कम होे की संभावना जताई गई है। बदल रहे मौसम के साथ शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। रात का न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। बारिश एक मिमी से अधिक रही।


कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर नम हवाओं के असर के साथ ही चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके चलते 11 अक्तूबर तक भारी वर्षा होने का अनुमान है।

बिजनौर के कालागढ़ क्षेत्र में गुरुवार रात से शुरू हुई बारिश शनिवार तक जारी रही। बारिश से मौसमी नदी नालों में उफान आ गया। ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही। बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। बारिश के कारण भिक्कावाला क्षेत्र में अनेक स्थानों पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शिवालिक पर्वतों से होकर बहने वाली मौसमी नदियों व नालों में उफान आ गया। धारा सोत, सूखा सोत, मीरा सोत, गौजपानी सोत, मैग्जीन सोत, चौड़ा सोत आदि में खूब पानी चला। पहाड़ों से बांध के जलाशय में पानी आ रहा है। बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। किसानों ने बारिश को फसलों के लिए वरदान बताया है। हालांकि धान की फसल के लिए बारिश नुकसानदायक साबित होगी।

UP: yellow alert for four days in western UP due to Rain, pleasant weather, pollution decreased
आसमान पर काले बादल - फोटो : अमर उजाला
मौसम में बदलाव से एक बार फिर तापमान में काफी गिरावट आई है। मेरठ, बागपत और बिजनौर में बूंदा-बांदी हुई तो मुजफ्फरनगर में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण धान की फसल को नुकसान हो रहा है, किसानों ने फसल की कटाई रोक दी है। 
UP: yellow alert for four days in western UP due to Rain, pleasant weather, pollution decreased
आसमान पर काले बादल - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के मोदीपुरम स्थित कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि उत्तराखंड, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर नम हवाओं के असर के साथ ही चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसकी वजह से 11 अक्तूबर तक भारी वर्षा होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP: yellow alert for four days in western UP due to Rain, pleasant weather, pollution decreased
यूपी में बारिश - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर जनपद में शुक्रवार देर शाम तक 17.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बुढ़ाना और जानसठ तहसील के अभ्यर्थियों की अग्निवीर भर्ती रैली बारिश के कारण करीब छह घंटे देरी से शुरू हुई। सहारनपुर में बारिश के कारण बरसाती नदी-नालों में उफान आ गया। शामली में सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही। शाम को हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बागपत में भी बूंदा-बांदी हुई है। 
विज्ञापन
UP: yellow alert for four days in western UP due to Rain, pleasant weather, pollution decreased
बारिश से फसल को हुआ नुकसान - फोटो : अमर उजाला
धान की फसल को हो सकता है नुकसान
आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि इस समय बारिश की जरूरत नहीं होती है। जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर में बारिश की ज्यादा जरूरत होती है। अब बारिश होने से धान की फसल को ज्यादा नुकसान हो सकता है। आने वाले दिनों मे मौसम और भी ठंडा होगा और रात का तापमान गिरेगा। 
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed