फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मस्जिद में ट्रिपल मर्डर: तीन कत्ल कर घर गए... बदले कपड़े, फिर कबड्डी खेलने गए 'कातिल'; इसलिए वीडियो भी बनवाया

Mon, 13 Oct 2025 08:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 13 Oct 2025 08:51 AM IST
सार

बागपत में मां और बेटियों की हत्या करने वाले किशोर बेहद शातिर निकले। आरोपियों ने कत्ल करने के बाद घर जाकर कपड़े बदले। इसके बाद कबड्डी खेलने चले गए। हत्यारोपी किशोरों ने खुद को बचाने के लिए कबड्डी खेलने की वीडियो भी बनवाई। हालांकि पुलिस की जांच में आरोपी पकड़े गए।

विज्ञापन
Baghpat Triple Murder Accused went home changed his clothes After kill mother and daughters Then play kabaddi
Baghpat Triple Murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मस्जिद में हुई मां और दो बेटियों की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि दोघट के गांगनौली गांव के शेखो वाले मोहल्ले में बड़ी मस्जिद के मुफ्ती इब्राहिम की पत्नी इसराना, बेटी सोफिया और सुमाइया की शनिवार दोपहर को हत्या करने के बाद दोनों आरोपी किशोरों ने अपने घर में जाकर कपड़े बदले।


इसके बाद गांव के मैदान में कबड्डी खेलने चले गए। कबड्डी खेलने का सबूत पुलिस को दिखाने के लिए उन्होंने साथियों से अपनी वीडियो भी बनवाई। इसके बाद दोपहर में मस्जिद में आकर बंद सीसीटीवी कैमरे को चालू भी किया।
Baghpat Triple Murder Accused went home changed his clothes After kill mother and daughters Then play kabaddi
मस्जिद में जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मियों से नोंक-झोक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांगनौली गांव की बड़ी मस्जिद के मुफ्ती इब्राहिम की पत्नी इसराना और दो बेटियों की हत्या का पुलिस ने छह घंटे में खुलासा कर दिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी दीनी तालीम लेने के लिए मस्जिद में जाते थे। इसके साथ ही दोनों आरोपी गांव के एक स्कूल में कक्षा आठ के छात्र हैं। 
 
Baghpat Triple Murder Accused went home changed his clothes After kill mother and daughters Then play kabaddi
मस्जिद में बच्चों व महिला की मौत के बाद गमजदा बैठी महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सबक याद नहीं करने पर मुफ्ती ने की थी पिटाई
दोनों आरोपियों ने बताया कि पांच दिन पहले सबक याद नहीं करने पर मुफ्ती इब्राहिम और इसराना ने एक छात्र की पिटाई कर दी थी। पिटाई से क्षुब्ध छात्र ने अपने साथी के साथ मिलकर मुफ्ती से बदला लेने की योजना बना ली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat Triple Murder Accused went home changed his clothes After kill mother and daughters Then play kabaddi
गांगनौली गांव की बड़ी मस्जिद के बाहर हंगामा करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी छात्र मस्जिद में गया और कैमरे बंद किए
इसके बाद शुक्रवार को भी उसकी पिटाई कर दी। इससे ही वह काफी गुस्से में हो गए। बताया कि शनिवार दोपहर आरोपी छात्र मस्जिद में गया और सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए। कमरे की अलमारी में रखी बसूली भी उठाकर अपने साथ ले गया। 
 
विज्ञापन
Baghpat Triple Murder Accused went home changed his clothes After kill mother and daughters Then play kabaddi
गांगनौली गांव की बड़ी मस्जिद के बाहर हंगामा करते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीछे के रास्ते से मस्जिद में घुसे
इसके बाद अपने साथी के साथ मिलकर पीछे के रास्ते से मस्जिद में घुसकर बसूली और चाकू से वार कर इसराना, सोफिया, सुमाइया की हत्या कर दी। फिर बाथरूम में जाकर खून से सने कपड़े पर उसने अपना रुमाल रख लिया था। घटना के बारे में किसी से कोई जिक्र नहीं किया और घर पर खून से सने कपड़े बदलने के बाद मैदान में जाकर कबड्डी खेलने लगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed