{"_id":"691168e72e0259aae10ce528","slug":"bike-riders-shot-four-people-in-baghpat-two-including-an-engineer-died-2025-11-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: तीन महीने पहले कहासुनी और अब चार को मारी गोली... एनकाउंटर के बाद हमलावरों ने खुद बताया पुलिस को ये कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तीन महीने पहले कहासुनी और अब चार को मारी गोली... एनकाउंटर के बाद हमलावरों ने खुद बताया पुलिस को ये कारण
Mon, 10 Nov 2025 12:05 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:05 PM IST
सार
बागपत में बाइक सवारों ने चार लोगों को गोली मार दी। गोली लगने से इंजीनियर समेत दो लोगों की मौत हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने कार और मोबाइल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
baghpat murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में बाइक सवार दो युवकों ने शनिवार की रात दिल्ली हाईवे और अन्य मार्गों पर एक के बाद एक चार लोगों को गोली मारी, जिनमें निबली निवासी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के भतीजे शेखर शर्मा उर्फ चिंटू (22), नौरोजपुर गुर्जर निवासी विप्रो कंपनी के इंजीनियर अनुज नैन (35) की मौत हो गई।
अनुज कुमार नैन की फाइल फोटो
- फोटो : परिजन
बागपत में बाइक सवार दो युवकों ने शनिवार की रात दिल्ली हाईवे और अन्य मार्गों पर एक के बाद एक चार लोगों को गोली मारी, जिनमें निबली निवासी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा के भतीजे शेखर शर्मा उर्फ चिंटू (22), नौरोजपुर गुर्जर निवासी विप्रो कंपनी के इंजीनियर अनुज नैन (35) की मौत हो गई।
मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुआ बदमाश आर्यन शर्मा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
वहीं राहगीर विशेष लोक अभियोजक के चचेरे भाई प्रवेश निवासी बुढेड़ा, प्रशांत निवासी सहारनपुर घायल हो गए। दोनों आरोपी निबाली गांव के डेयरी संचालक आर्यन शर्मा और आदिल रविवार शाम मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गए। उनसे इंजीनियर की कार और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोली लगने से घायल हुआ अधिवक्ता का चचेरा भाई प्रवेश
- फोटो : वीडियो ग्रैब
शनिवार की रात साढ़े नौ बजे मीतली-बसौद मार्ग पर बुढ़ेडा गांव निवासी विशेष लोक अभियोजक इंद्रपाल गुर्जर के बेटे की शादी के लिए परिवार वाले पाबला गांव में भात नौतकर लौट रहे थे। इंद्रपाल के भाई अधिवक्ता रविंद्र की बाइक पर पीछे बैठे प्रवेश की कमर में गोली मारकर बाइक सवार भाग गए।
विज्ञापन
शेखर उर्फ चिंटू की फाइल फोटो
- फोटो : परिजन
घायल प्रवेश को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद ही अग्रवाल मंडी टटीरी में अपनी रिश्तेदारी में आए प्रशांत निवासी गलीरा चौक सहारनपुर और आरोपी बाइक सवार दोनों युवक ठेली पर अंडे खा रहे थे। इसी दौरान इनके बीच कहासुनी हुई और प्रशांत ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। तभी आरोपी युवक ने तमंचा निकालकर उसे गोली मार दी।