फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव 2019: विजय संकल्प बाइक रैली से भाजपा ने किया शक्ति प्रदर्शन, देखें तस्वीरें

Sun, 03 Mar 2019 11:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Mar 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
BJP shows the power by Vijay Sankalp bike rally in Meerut
bjp bike relly

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर शनिवार को पूरे प्रदेश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए विधानसभा स्तर पर विजय संकल्प बाइक रैली आयोजित की गई। मेरठ महानगर की तीनों विधानसभाओं में खराब मौसम के बावजूद बाइक रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। बाइक रैली में पार्टी झंडे के साथ ही  तिरंगा लिए कार्यकर्ता पूरे जोश में दिखे।

BJP shows the power by Vijay Sankalp bike rally in Meerut
bjp bike relly
शहर विधानसभा क्षेत्र की बाइक रैली नौचंदी मैदान से शुरू हुई। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई और महानगर के अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने नौचंदी ग्राउंड स्थित भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रैली की शुरुआत की।
BJP shows the power by Vijay Sankalp bike rally in Meerut
bjp bike relly

लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का है। हम हर बूथ के मतदाता से संपर्क करेंगे। जिस प्रकार हमारी सेना ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक किया है, ठीक उसी प्रकार हम बूथों पर सर्जिकल स्ट्राइक करके भाजपा की मजबूत सरकार बनाएंगे। शहर विधानसभा की रैली का समापन जिमखाना मैदान में हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP shows the power by Vijay Sankalp bike rally in Meerut
bjp bike relly

मेरठ दक्षिण विधानसभा की रैली का शुभारंभ राष्ट्रोदय चौक पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल और विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने हरी झंडी दिखाकर किया। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि आने वाला चुनाव देश की अस्मिता से जुड़ा है। 

विज्ञापन
BJP shows the power by Vijay Sankalp bike rally in Meerut
bjp bike relly

भैसाली के पास कैंट विधायक ने किया शुभारंभ
कैंट विधानसभा की रैली का शुभारंभ भैसाली मैदान के पास स्थित कैंट विधायक कार्यालय से हुआ। इसका शुभारंभ कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने झंडी दिखाकर किया। इस रैली का समापन बागपत रोड पर हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed