फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ा खुलासा, मेरठ बवाल में शामिल शख्स बताया जा रहा भाजपा कार्यकर्ता, महानगर अध्यक्ष ने झाड़ा पल्ला

Sat, 09 Mar 2019 11:43 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 09 Mar 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
BJP worker included Meerut Bawal,viral video revealing
मेरठ बवाल
मेरठ में भूसा मंडी में लोगों को भड़काने में भाजपा का कार्यकर्ता शाहिद भारती भी शामिल था। मुंह पर रुमाल व हाथ में लोहे की रॉड लेकर वह सबसे आगे था। शुक्रवार को उसकी पहचान हुई। एसएसपी ने शाहिद भारती पर 25 हजार का इनाम घोषित कर उसकी तलाश शुरू कराई है। 

 
BJP worker included Meerut Bawal,viral video revealing
मेरठ बवाल
बवालियों की पहचान करो और फिर उनको गिरफ्तार करो। यह अभियान पुलिस ने चलाया है। अमर उजाला ने बवालियों के फोटो प्रमुखता से प्रकाशित किए। जिस पर पुलिस ने शुक्रवार को बवालियों की तलाश की। मुंह पर रुमाल और हाथ में लोहे की रॉड लेकर एक बवाली भीड़ को उकसाने में लगा था।
BJP worker included Meerut Bawal,viral video revealing
मेरठ बवाल

इसकी जांच पड़ताल करनी शुरू की। पुलिस ने बताया कि उक्त युवक शाहिद भारती है, जोकि भाजपा का कार्यकर्ता है। शाहिद भूसा मंडी में रहता है। भाजपा नेताओं के साथ उसका एक पोस्टर भूसा मंडी में लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP worker included Meerut Bawal,viral video revealing
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला

शाहिद ने वीडियो में अपनी पहचान की। लेकिन बताया कि उसने एक बवाली से लोहे की रॉड छीनी थी। उसके पिता रहीस आग में फंसे थे। उनको बचाने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधा था। बवाल से मेरा कोई लेना देना नहीं है। वहीं बवाल करने में नूर, काली, सलीम, हबीजुल्ला समेत कई लोगों के नाम भी सामने आए हैं।
 

विज्ञापन
BJP worker included Meerut Bawal,viral video revealing
मेरठ बवाल

एसआईटी गठित, रासुका की तैयारी 
एसएसपी नितिन तिवारी का कहना है कि बवाल करने वाले आरोपियों की पहचान के लिए एसआईटी (स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम) बनाई है। जो फोटो और वीडियो को देखकर बवालियों की जांच करेगी। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर और रासुका की कार्रवाई की जाएगी। देर रात तक पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश देने का भी दावा किया है। लोगों से बवाल से संबंधित फोटो और वीडियो पुलिस को देने की अपील की। अन्यथा पुलिस अपने तरीके से कानूनी कार्रवाई करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed