फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Blast In Factory: चलती रही मौत की फैक्टरी, आठ घंटे तक अफसर छिपाते रहे पटाखों की बात, लाशों का जिम्मेदार कौन..?

Wed, 18 Oct 2023 10:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 18 Oct 2023 10:55 AM IST
विज्ञापन
Blast in Factory: Illegal firecrackers were being made in the soap factory
मेरठ में विस्फोट - फोटो : Amar Ujala

मेरठ के लोहियानगर में रिहायशी इलाके में मंगलवार सुबह 7:16 बजे पटाखा फैक्टरी में पहले धमाके के बाद जगह-जगह खून बिखरा था। लाशें इधर-उधर पड़ी हुईं थी...हर कोई यही पूछ रहा था कि इन लाशों का जिम्मेदार कौन है? घायल सिसक-सिसक कर सवाल कर रहे थे कि रिहायशी इलाके में रहना उनका कसूर है क्या? तब तक मौके पर अधिकारी पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। इसी बीच 8:48 बजे दूसरा विस्फोट हो गया। इसमें दो फायरकर्मी भी घायल हो गए। दो जेसीबी के शीशे टूट गए। जेसीबी का चालक घायल हो गया। हादसे की भयावहता पर लोगों का यही कहना था कि आखिर मौत की इस फैक्टरी पर किसी ने ध्यान देने की जरूरत क्यों नहीं समझी। क्यों उनको बिना कारण ये दर्द झेलना पड़ रहा है।

Blast in Factory: Illegal firecrackers were being made in the soap factory
मेरठ में हादसा - फोटो : Amar Ujala

लोहियानगर के सी पाॅकेट के रिहायशी इलाके में लोगों ने ये सोचकर घर बनाए थे कि चैन से रहेंगे। लेकिन लालची लोग यहां भी मौत की फैक्टरी शुरू कर देंगे ये उन्होंने सोचा भी नहीं था। लोगों को बस इतना पता था कि यहां पर साबुन का छोटा काम होता है। धमाके के बाद पूरे इलाके में हर कोई स्तब्ध था। पटाखा फैक्टरी का नाम आते ही लोग सहम गए। बड़ी संख्या में घर के बाहर खड़ी महिलाएं बस इतना ही कह रहीं थी कि जरा सा घर में काम कर लो तो एमडीए का कर्मचारी पैसे मांगने आ जाता है।

Blast in Factory: Illegal firecrackers were being made in the soap factory
मेरठ में विस्फोट - फोटो : Amar Ujala

इतने दिनों से यहां पर ये अवैध पटाखा फैक्टरी चल रही थी लेकिन इसे किसी ने नहीं देखा। मजदूरों के क्षत-विक्षत शव देखकर हर कोई यही बोल रहा था कि बेचारे बिहार से हजारों किलोमीटर दूर परिवार का गुजर-बसर करने के लिए लिए मेरठ आए थे। दिन-रात मेहनत कर रहे थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि पैसों के लालच में मौत की फैक्टरी चलाने वाले उनकी जान लील लेंगे। इन बेचारों का क्या कसूर था। घायलों के परिजन अपनों को देखकर माथा पकड़े बैठे थे। वे व्यवस्था को कोसने के अलावा कुछ नहीं कर सकते थे। बोल रहे थे कि छोटा सा निर्माण कर लो तो वह अवैध हो जाता है और यहां पटाखा फैक्टरी चल रही थी किसी ने क्यों नहीं देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Blast in Factory: Illegal firecrackers were being made in the soap factory
मेरठ में विस्फोट - फोटो : Amar Ujala

एटीएस की टीम ने भी की पटाखों की पुष्टि 
धमाके के बाद नोएडा से एटीएस के सीओ अनुज कुमार और संब इंस्टेक्टर राजीव त्यागी के साथ टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबे में जांच पड़ताल की। उन्होंने बारुद देखकर पुलिस अधिकारियों से चर्चा की कि हापुड़ के धौलाना में हुए धमाके में भी ऐसा ही विस्फोटक बरामद हुआ था। 

विज्ञापन
Blast in Factory: Illegal firecrackers were being made in the soap factory
मेरठ में विस्फोट - फोटो : Amar Ujala

स्काई बम और टॉय गन मिसाइल ने खोली पोल
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट सुबह सवा सात बजे हुआ। मौके पर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों का अमला पहुंच गए। सारे आला अधिकारियों ने निरीक्षण कर लिया। इसके बाद जब उनसे जानकारी ली गई तो बताया गया कि यहां पर कोई पटाखा फैक्टरी नहीं है। यहां तक कि मौके पर मिले चाइनीज टॉय गन की मिसाइल के भारी मात्रा में पैकेट को भी उन्होंने पटाखा होने से साफ इनकार कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed