{"_id":"652eae0de86440478f01395a","slug":"blast-in-illegal-firecracker-factory-in-meerut-five-people-was-died-and-nine-were-injured-2023-10-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच जिंदगियां खत्म: दिल दहलाने वाला था ये हादसा, हर जगह मची थी चीख-पुकार, कई ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच जिंदगियां खत्म: दिल दहलाने वाला था ये हादसा, हर जगह मची थी चीख-पुकार, कई ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम
मेरठ में लोहियानगर के रिहायशी इलाके में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी में मंगलवार सुबह हुए विस्फोट से पांच लोगों की मौत हो गई। नौ लोग बुरी घायल हो गए। दो घंटे के भीतर हुए दो धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा।
बताया गया कि विस्फोट इतना भीषण था कि 20 मीटर दूर स्थित मकान की दूसरी मंजिल भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। मलबे के टुकड़े आधा किलोमीटर तक बिखर गए। धुंए का गुबार छा गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियों समेत कई थानों की पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने सात घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया।
2 of 8
धराशायी हुए मकान
- फोटो : Amar Ujala
वहीं, आईजी, डीएम, एसएसपी और एटीएस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने घटना के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने को कहा। पटाका फैक्टरी संचालक के फरार होने के कारण मृतकों के नाम-पते की जानकारी नहीं हो सकी है। सभी मृतक बिहार के भोजपुर इलाके रहने वाले बताए जा रहे हैं।
3 of 8
मौके पर जमा लोग
- फोटो : Amar Ujala
लोहियानगर की सी पॉकेट के रिहायशी इलाके में शास्त्रीनगर सेक्टर चार निवासी संजय गुप्ता की दो मंजिला बिल्डिंग है। बिल्डिंग की पहली मंजिल शास्त्रीनगर सेक्टर तीन निवासी आलोक रस्तोगी ने किराए पर ले रखी है। दूसरी मंजिल जागृति विहार सेक्टर सात निवासी गौरव गुप्ता को दी हुई है। पहली मंजिल पर आलोक रस्तोगी ने साबुन का गोदाम बनाने के साथ पैकिंग मशीन लगा रखी है। दूसरी मंजिल पर गौरव गुप्ता ने अवैध पटाखा फैक्टरी संचालित की हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
मौक पर जांच करती पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
बताया गया कि इसमें टॉय गन की मिसाइल (शॉट) और स्काई बम बनाने का काम किया जा रहा था। मंगलवार की सुबह आधा दर्जन मजदूर फैक्टरी में थे। सुबह सवा सात बजे अचानक पटाखों में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भयावह था कि मजदूर कई मीटर दूर जाकर गिरे। वे बुरी तरह झुलस गए। कई की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। धमाके से 33 केवी लाइन के खंभे टूट गए।
विज्ञापन
5 of 8
हादसा
- फोटो : Amar Ujala
बता दें कि 20 मीटर दूरी पर स्थित मोहम्मद हारून के घर की दूसरी मंजिल पूरी तरह से धवस्त हो गई। उनकी बेटी और धेवती घायल हो गए। सड़क पर साइकिल से जा रहे दादा-पोते, एक महिला, उसके बेटी-बेटी और एक अन्य बच्चा बुरी तरह से जख्मी हो गए। सड़क पर कई सौ मीटर तक पत्थर के टुकड़े बिखर गए। पास में स्थित स्कूल में लोग सहम गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।