फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ की खूनी नहर: अब तक ले चुकी है सैंकड़ों जिंदगी, 24 घंटे में फिर दो बड़े हादसे, देखें तस्वीरें

Sun, 26 May 2019 04:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 26 May 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
bloody canal of death in Meerut has taken several life, again two cars sank
गंगनहर - फोटो : अमर उजाला

चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर शनिवार को सुबह के समय फिर से एक कार नहर में समा गई और पांच जिंदगियां एक ही झटके में खत्म हो गईं। पुलिस नहर में डूबे लोगों की तलाश कर ही रही थी कि मात्र चौबीस घंटे बाद ही फिर से एक कार इस नहर में जा गिरी। काफी तलाश के बाद भी कार का कोई सुराग नहीं लग सका। अब तक यह नहर न जानें कितने ही लोगों की मौत का कारण बन चुकी है। आगे तस्वीरों में देखें क्यों खूनी नहर बन चुकी है गंगनहर:-

bloody canal of death in Meerut has taken several life, again two cars sank
गंगनहर

गौरतलब है कि पिछले दो माह के भीतर ये तीसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले पिछले दिनों गुरुवार को कांवड़ मार्ग पर पूठ गंगनहर के पुल के पास नोएडा की एचसीएल में काम करने वाले इंजीनियर की स्विफ्ट डेजायर कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी थी। किसी तरह गुरनीक कौर व विशाल तो तैर कर बाहर आ गये, लेकिन कार चला रहा इंजीनियर नितिन गुप्ता कार के साथ ही पानी में समा गया। कई दिन बाद नहर से उसका शव बरामद किया जा सका।  

bloody canal of death in Meerut has taken several life, again two cars sank
गंगनहर में कार की तलाश करती टीम

शनिवार को भी मेरठ से सटे सरधना क्षेत्र के सलावा में नहर पटरी से होकर हरिद्वारा जा रहे परिवार की सारी खुशियां एक ही पल में उजड़ गईं। इर्टिगा कार में ड्राइवर सहित ग्यारह लोग सवार थे। हादसे में ड्राइवर सहित पांच लोगों की मौत हो गई। थाना प्रभारी धनवीर सिंह ने बताया कि कार का पहिया पंचर होने से यह हादसा हुआ है। पुलिस के अनुसार यह परिवार गुरुग्राम से हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए जा रहा था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
bloody canal of death in Meerut has taken several life, again two cars sank
गंगनहर

सलावा गांव में रहने वाले हुकुम सिंह के परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। वह अपने परिवार के साथ अपने एक रिश्तेदार के घर तेहरवीं के आयोजन में शामिल होने जा रहे थे कि अचानक गंगनहर पटरी पर चलते हुए कार का नियंत्रण खो गया और कार नहर में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी जबकि एक बच्ची व महिला को सुरक्षित बचा लिया गया।

विज्ञापन
bloody canal of death in Meerut has taken several life, again two cars sank
गंगनहर

मेरठ में चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग (गंगनहर पटरी) पर रात के लिए न तो कोई लाइट की व्यवस्था है और नही कहीं स्पीड ब्रेकर। पुलिस ने कहीं भी बैरियर नहीं लगाए हैं। रात में वाहनों की स्पीड के लिए भी संकेत के लिए बोर्ड भी नहीं लगाए गये हैं। ऐसे में लगातार हादसे हो रहे हैं और सरकारी सिस्टम चुप्पी साधे बैठा है। मेरठ में गंगनहर पटरी मार्ग की लंबाई 42 किमी है। एक साल में बीस से अधिक लोगों की जान गंगनहर में गिरकर जा चुकी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed