बॉलीवुड अदाकारा उर्वशी रौतेला आज सुबह यूपी के मुजफ्फरनगर पहुंचीं। यहां उनके साथ सेल्फी लेने और फोटो खिंचवानें के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते भीड़ ने हंगामा करना शुरू कर दिया। यहां तक कि लोगों पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठियां बरसानी पड़ीं। आगे तस्वीरों में देखें इस खूबसूरत अदाकारा की मनमोहक अदाएं:-
इस बॉलीवुड अभिनेत्री संग सेल्फी लेने को टूट पड़े नौजवान, देखें अदाकारा की खूबसूरत तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल फिल्म हेट स्टोरी 4 में अपने बोल्ड अंदाज से सुर्खियों में आई अभिनेत्री उर्वशी रौतेला आज एक आभूषण शोरूम का उदघाटन करने के लिए दोपहर बारह बजे मुजफ्फरनगर के भोपा पहुंची थीं। साल 2015 में हुई मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं हैं।
यहां जैसे ही उन्होंने माइक लेकर लोगों को संबोधित करना शुरू किया। लोगों ने बेतहाशा शोर के साथ तालियां बजानी शुरू कर दीं।उर्वशी ने कहा कि मुजफ्फरनगर शहर के लोग बहुत ही अच्छे हैं और उन्हें यहां आकर बेहद खुशी हुई है।
कुछ देर तक आयोजन स्थल पर शांति रही, लेकिन भीड़ काफी बढ़ जाने के कारण माहौल अव्यवस्थित हो गया। लोग अभिनेत्री के साथ फोटो खिंचवानें के लिए मंच की ओर दौड़ पड़े।