मेरठ मेडिकल थाना पुलिस ने मेडिकल कॉलेज से नवजात चोरी करने के आरोपी केशव उर्फ दीपक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि वह पिछले कई दिन से अपनी प्रेमिका के साथ घूम रहा था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उसे नेहरू नगर स्थित घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने स्वीकार किया कि पांच लाख रुपये में नवजात को बेचने का सौदा किया गया था। इसीलिए उसे उठाया गया।
बच्चा चोरी का मामला: आरोपी ने पांच लाख में किया था नवजात का सौदा, चुराने के बाद प्रेमिका संग घूम रहा था दीपक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किठौर थाना क्षेत्र के महलवाला गांव के रहने वाले नीनू वेल्डिंग का काम करते हैं। उनकी पत्नी डोली मेडिकल कॉलेज में गायनिक वार्ड में भर्ती है। सोमवार दोपहर ढाई बजे डोली ने बेटे को जन्म दिया। नीनू ने बताया कि इस दौरान वार्ड में ही एक युवक उनसे काफी घुल मिल गया। वह बता रहा था कि वह यहीं कर्मचारी है और उसका एक मरीज भी यहां भर्ती है। वहीं पीड़ित दंपती ने घटना के संबंध में पुलिस में तहरीर दी।
मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे उस युवक ने कहा कि नर्स ने बच्चे को मंगाया है, उसके वैक्सीन लगानी है। उन्होंने विश्वास करके उसे बच्चा दे दिया, लेकिन जब वह एक घंटे बाद भी नहीं आया तो उन्हें संदेह हुआ। उन्होंने उसे काफी तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला।
उन्होंने इसकी सूचना मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को दी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि प्रबंधन की टीम ने अस्पताल परिसर में लगे 12 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें उस युवक को उन्होंने पहचान लिया। वह बच्चे को ले जाते हुए नजर आ रहा था। उसके साथ एक और युवक भी दिख रहा था, जो उसका साथी लग रहा था। दूसरे युवक के हाथ में प्लास्टिक की छोटी बाल्टी थी।
पुलिस ने अगले दिन ही आरोपी की पहचान केशव उर्फ दीपक निवासी गांधी आश्रम के रूप में की और नवजात को बरामद कर लिया था। तब पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा था, लेकिन मुख्य आरोपी केशव हाथ नहीं आया था।