फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Murder: जिगरी दोस्त था पर बहन पर गंदी नजर रखता था...मार दिया, आरोपी ने पुलिस के सामने कबूला जुर्म

Mon, 05 Sep 2022 01:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 05 Sep 2022 01:14 PM IST
विज्ञापन
Baghpat Boy shot Dead his Friend, says  He was close friend but used to keep a bad eye on my sister, killed
सन्नी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बागपत में बड़ौत क्षेत्र में शनिवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई और शव गांव के बाहर जंगल में फेंक दिया। शव की पहचान सन्नी तोमर (24) के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को दबोचा लिया। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए रविवार शाम को बड़ौत-मेरठ मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। सीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोला। वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि सन्नी उसका जिगरी दोस्त था लेकिन वह गलत कर रहा था। उसे कई बार रोका भी गया लेकिन नहीं माना। उसकी हरकतों की यही सजा था।



सन्नी तोमर पुत्र संजीव वाजिदपुर गांव का रहने वाला था। शनिवार रात आठ बजे गांव के ही धीरज उर्फ छोला पुत्र तेजपाल व अन्य तीन युवक उसे घर से बुलाकर ले गए। बाद में उसके सीने में दो गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। गांव के बाहर जंगल में शव फेंककर चारों आरोपी मौके से फरार हो गए।

Baghpat Boy shot Dead his Friend, says  He was close friend but used to keep a bad eye on my sister, killed
सन्नी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के चाचा राजीव ने अज्ञात में तहरीर दी। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए धीरज उर्फ छोला को अमीनगर सराय रोड से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद करते हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया। सन्नी की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बडे़ भाई निखिल, बड़ी बहन साक्षी, मां मीनू व पिता संजीव सहित परिवार की अन्य महिलाओं व युवतियों का रोते हुए बुरा हाल हो रहा था।

Baghpat Boy shot Dead his Friend, says  He was close friend but used to keep a bad eye on my sister, killed
सन्नी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

बहन पर रखता था गंदी नजर, इसलिए उतार दिया मौत के घाट
पुलिस द्वारा सन्नी हत्याकांड में पकड़े गए हत्यारोपी धीरज ने बताया कि सन्नी अच्छा दोस्त था। पिछले छह-सात माह से घर पर आना-जाना था। आरोप लगाया कि सन्नी बहन पर गंदी नजर रखने लगा, उसे कई बार समझाया भी, लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। धीरज ने बताया कि कई बार मना करने के बाद भी जब सन्नी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो मां शकुंतला ने उसे घर पर न आने को कहा था। इस दौरान एक सप्ताह पूर्व उसकी मां और सन्नी के बीच झगड़ा हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat Boy shot Dead his Friend, says  He was close friend but used to keep a bad eye on my sister, killed
सन्नी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

शव के पास पड़ी मिली शराब की बोतलें
जिस समय पुलिस हत्या की सूचना पर गांव पहुंची तो जिस जगह सन्नी का शव पड़ा मिला था, उसी जगह पर पुलिस को शराब की खाली बोतलें पड़ी मिली थीं। पुलिस का दावा है कि पहले दोनों ने बैठकर शराब पी थी, उसके बाद किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद आरोपी ने हत्या की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Baghpat Boy shot Dead his Friend, says  He was close friend but used to keep a bad eye on my sister, killed
सन्नी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

सन्नी को सीएचसी लाने वाले युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया
दो युवक घायल सन्नी को सीएचसी पर लेकर गए थे, जिसके बाद युवकों ने इसकी सूचना पुलिस व सन्नी के परिजनों को दी। परिजनों का आरोप है कि जब सन्नी को गोली लग गई थी, तो युवकों ने हमें सूचना क्यों नहीं दी? आरोप लगाया कि आरोपियों ने बचने के लिए ऐसा किया। फिलहाल पुलिस ने युवकों को हिरासत में ले लिया है और उसने पूछताछ की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed