सब्सक्राइब करें

ऐसे खुली मेरठ पुलिस की पोल, किरकिरी होने पर एडीजी नाराज, अफसरों को दिए सख्त निर्देश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 Jan 2020 02:55 AM IST
विज्ञापन
Delhi police busted illegal arms factory in Meerut and now ADG ordered officers to take action
असलहा बरामद - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के लिसाड़ीगेट में सालों से अवैध असलहे बनाने वालों का अड्डा बना है। दिल्ली पुलिस यहां से कई बार अवैध असलहे बरामद कर ले जा चुकी है, लेकिन मेरठ पुलिस कभी दबिश डालने की भी हिम्मत नहीं कर पाई। सोमवार को भी दिल्ली पुलिस ने एक अवैध असलहा फैक्टरी पकड़ी। ऐसे में मेरठ पुलिस की खासी किरकिरी हुई। इस पर एडीजी और आईजी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अवैध असलहे बनाने वाली फैक्टरियों की तलाश में अभियान चलाने के निर्देश दिए।

Trending Videos
Delhi police busted illegal arms factory in Meerut and now ADG ordered officers to take action
अवैध हथियारों की फैक्टरी का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की स्पेशल सेल ने लिसाड़ीगेट के हुमांयुनगर में छापा मारकर अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। 50 पिस्टल के साथ नूर हसन को गिरफ्तार करके दिल्ली ले गई। मेरठ पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi police busted illegal arms factory in Meerut and now ADG ordered officers to take action
तमंचे बरामद - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के मुताबिक, आरोपी नूर हसन ने बताया है कि लिसाड़ीगेट में कई फैक्टरियां चल रही हैं। इससे मेरठ पुलिस की कार्यशैली की पोल खुल गई। लिसाड़ीगेट अपराधियों का गढ़ है। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर को यहां हिंसा हुई। गोलियां चलीं। इसमें छह लोगों की मौत तक हो गई। पकड़े गए उपद्रवियों ने खुलासा किया था कि उन्हें लिसाड़ीगेट से ही हथियार मिले। इसके बावजूद पुलिस गंभीर नहीं हुई। मंगलवार मेरठ से पुलिस टीम दिल्ली रवाना हुई, जो आरोपी से पूछताछ करेगी।

Delhi police busted illegal arms factory in Meerut and now ADG ordered officers to take action
अवैध हथियार का जखीरा पकड़ा गया - फोटो : अमर उजाला

नहीं सतर्क हुई पुलिस 
लिसाड़ीगेट अवैध हथियार की खान है। यहां से दिल्ली और एनसीआर समेत कई जिलों में सप्लाई होती है। अवैध असलहों को तैयार कर गहरी साजिश रची जा रही है। इसके बावजूद पुलिस सतर्क नहीं हुई। पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया संगठन से जुड़े लोगों ने भी उपद्रव में असलहे बांटे थे।

विज्ञापन
Delhi police busted illegal arms factory in Meerut and now ADG ordered officers to take action
भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद - फोटो : अमर उजाला

अवैध असलहे बनाने वाली फैक्टरियां लिसाड़ीगेट में चल रही हैं। इसको लेकर पुलिस गंभीर है। पुलिस अभियान चलाकर हथियार सप्लायरों की धड़पकड़ करेगी। - प्रवीण कुमार, आईजी मेरठ रेंज

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed