{"_id":"69da5703a921c7e337042fc8","slug":"farmers-threatened-in-irrigation-dispute-demand-for-action-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111948-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सिंचाई विवाद में किसान को धमकी, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सिंचाई विवाद में किसान को धमकी, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। तहसील क्षेत्र के कस्बा करनावल में खेत की सिंचाई को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने उपजिलाधिकारी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कस्बा करनावल निवासी रमेश कुमार ने प्रार्थना पत्र में बताया कि 7 अप्रैल की सुबह वह नलकूप से पाइप लगाकर खेत में सिंचाई करने पहुंचा, तभी कस्बे के ही किसानों ने उसे रोक दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौच शुरू कर दी और झगड़े पर आमादा हो गए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने दोबारा सिंचाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद से किसान भय के कारण अपने खेत पर काम नहीं कर पा रहा है। रमेश कुमार ने बताया कि वह थाना सरूरपुर खुर्द में भी शिकायत दे चुका है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी से मामले में सिंचाई कराने में सहयोग दिलाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने तहसील टीम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos