सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Massive Voter Roll Cleanup: 4.96 Lakh Fake Votes Deleted, Meerut Now Has 21.93 Lakh Voters

SIR: फर्जी वोटों पर बड़ा एक्शन, 4.96 लाख नाम मतदाता सूची से बाहर, मेरठ में अब 21.93 लाख वोटर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 11 Apr 2026 10:16 AM IST
विज्ञापन
सार

मेरठ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत 4.96 लाख फर्जी वोट हटाए गए हैं। अब जिले में कुल 21.93 लाख मतदाता रह गए हैं। मेरठ कैंट और मेरठ दक्षिण में सबसे ज्यादा वोट कटे।

Massive Voter Roll Cleanup: 4.96 Lakh Fake Votes Deleted, Meerut Now Has 21.93 Lakh Voters
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मेरठ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन शुक्रवार को कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम डॉ. वीके सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम मतदाता सूची की प्रतियां सौंपी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में मेरठ में 4.96 लाख वोट फर्जी पाई गईं जिन्हें मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया है। अब जनपद में कुल 21,93,637 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
Trending Videos

 

मतदाता सूची के शुद्धिकरण अभियान का सबसे बड़ा असर मेरठ कैंट और मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्रों में देखने को मिला है। इन दोनों विधानसभाओं में कुल मिलाकर 2.40 लाख वोट काटे गए हैं। अकेले मेरठ कैंट में 1,21,727 और मेरठ दक्षिण में 1,18,280 वोट कम हुए हैं। डीएम ने बताया कि एसआईआर अभियान से पहले जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 26.90 लाख थी जो अब घटकर 21.93 लाख रह गई है।

ला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम डॉ. वीके सिंह ने बताया कि एक जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर ये प्रक्रिया पूरी हुई है। एसआईआर अभियान के प्रथम चरण में करीब 6.54 लाख वोट कटी थी। फॉर्म-6 से नए मतदाता और फॉर्म-7 मतदाता सूची से नाम हटाने का अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान यह तथ्य सामने आया कि एक ही मतदाता के नाम पर दो, तीन और कहीं-कहीं 10-10 वोट बनी हुई थीं। बीएलओ ने 2981 बूथों पर डोर-टू-डोर सर्वे कर ऐसी 4,96,177 फर्जी वोटों को चिन्हित कर सूची से हटाया। करीब 2.50 लाख मतदाताओं को दो बार नोटिस भी दिया गया ताकि वे 2003 की वोटर लिस्ट से मिलान कर अपनी वोट को सही करा सकें। फॉर्म-7 के माध्यम से भी सातों विधानसभाओं में 6,782 नाम हटाए गए हैं।
 

1.66 लाख युवा बने नए मतदाता
शुद्धिकरण के साथ-साथ नए मतदाताओं को जोड़ने का काम भी तेजी से हुआ। 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चले अभियान में 1,66,134 युवाओं ने फॉर्म-6 भरकर पहली बार मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। इस वृद्धि के साथ ही जिले में मतदेय स्थलों (बूथों) की संख्या भी 2758 से बढ़ाकर 2981 कर दी गई है।

डीएम डॉ. वीके सिंह ने जनसामान्य से अपील की है कि वे निर्वाचन आयोग की वेबसाइट या जिला निर्वाचन कार्यालय में जाकर नई सूची का अवलोकन कर लें। यदि अभी भी कोई त्रुटि है या किसी पात्र व्यक्ति का नाम छूट गया है तो तत्काल संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएं।

विधानसभावार मतदाताओं का विस्तृत विवरण

विधानसभा बूथ बूथ पुरुष महिला अन्य अब कुल मतदाता पहले कुल मतदाता कटे मतदाता
सिवालखास 390 164445 132023 17 296485  344901  48416
सरधना 420  169421  138370   26 307817   367626 49809
हस्तिनापुर 397   167166 136167   18 303351 352164 48813
किठौर 413   177334  145419   19 322769 370179  47410
मेरठ कैंट 474 168286  147921   32 316239 437966 121721
मेरठ शहर 342  138596  116627 15 255238  316966 61728
मेरठ दक्षिण 545  211623  180095   20 391738 510018 118280
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed