सब्सक्राइब करें

अधिवक्ता आत्महत्या मामला: सीसीटीवी फुटेज में खुला बड़ा राज, अब और बढ़ेगी भाजपा विधायक की मुश्किल, तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 16 Feb 2021 02:44 PM IST
विज्ञापन
Meerut Advocate Suicide Case: Police have recovered CCTV footage and will now arrest BJP MLA Dinesh Khatik
सीसीटीवी फुटेज में दिखा मुनेंद्र - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में गंगानगर पुलिस ने अधिवक्ता ओमकार तोमर की आत्महत्या मामले में आज सीसीटीवी फुटेज जुटाई। ईशापुरम स्थित अधिवक्ता के घर पहुंची पुलिस ने परिजनों व स्थानीय लोगों की मौजूदगी में मामले से जुड़े घटनाक्रमों की सीसीटीवी फुटेज देखी। फुटेज में निडावली गांव का निवर्तमान प्रधान मुनेंद्र और उसका साथी अधिवक्ता ओमकार से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।

Trending Videos
Meerut Advocate Suicide Case: Police have recovered CCTV footage and will now arrest BJP MLA Dinesh Khatik
सीसीटीवी फुटेज में मुनेंद्र और उसका साथी कैद - फोटो : अमर उजाला

फुटेज में नजर आया मुनेंद्र
सीसीटीवी फुटेज में बीती 12 तारीख को लगभग बारह बजे के करीब मुनेंद्र व उसका एक अन्य साथी वैगनार कार में आता दिख रहा है। कार से उतरने के बाद दोनों अधिवक्ता के घर में घुसते हैं। इसके बाद दोनों पक्षों में घर के अंदर बातचीत होती है। अंदर बातचीत खत्म होने के बाद घर के बाहर भी अधिवक्ता ओमकार व मुनेंद्र के बीच बातचीत हुई। वीडियो में मनेंद्र के बातचीत करने का तरीका धमकाने जैसा लग रहा है। इसके बाद वह कार में अपने साथी के साथ बैठकर चला गया। परिजनों ने पुलिस को फुटेज दिखाते हुए कहा कि इसी धमकी की वजह से ही अधिवक्ता आत्महत्या करने को मजबूर हो गए। मुनेंद्र हस्तिनापुर विधायक की सह पर रौब दिखा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Advocate Suicide Case: Police have recovered CCTV footage and will now arrest BJP MLA Dinesh Khatik
सीसीटीवी फुटेज देखते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

पत्नी के आरोप गलत, अधिवक्ता ने खुद लगाई फांसी
कुछ दिन पूर्व मृतक के बड़े बेटे लव तोमर की पत्नी स्वाति ने ससुर की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। इसी के चलते पुलिस ने 13 फरवरी की सुबह की फुटेज भी देखी। फुटेज में दस बजे के करीब अधिवक्ता स्वयं ग्रिल में रस्सी बांधते दिख रहे हैं। इसके बाद उन्होंने नीचे खड़ी स्कूटी को अलग किया। 10 बजकर चौदह मिनट पर फंदे पर लटक गए। लगभग ग्यारह बजे के करीब पड़ोसी कालू उनके घर पंहुचा, जहां उसे अधिवक्ता का शव लटका हुआ मिला। फुटेज में आत्महत्या के बाद अफरा-तफरी दिखी है। स्थानीय लोगों ने मिलकर शव को नीचे उतारा।

Meerut Advocate Suicide Case: Police have recovered CCTV footage and will now arrest BJP MLA Dinesh Khatik
सीसीटीवी फुटेज देखते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

गुस्से में परिजन, बोले अब भी गिरफ्तारी नहीं हुई तो बहुत बुरा होगा
पुलिस मंगलवार को ईशापुरम स्थित अधिवक्ता के घर पंहुची तो परिजन बेहद गुस्से में दिखे। मृतक के बेटे लव तोमर ने बताया कि पुलिस अभी तक सबूतों के चलते विधायक व अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही थी। लेकिन अब सारे सबूत पुलिस के हाथ में हैं। फुटेज में धमकी देने से लेकर आत्महत्या किए जाने तक के घटनाक्रम साफ दिख रहे हैं। पुलिसकर्मियों से कहा कि हम भी कानून जानते हैं। अब आपके पास विधायक व अन्य सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। अगर अब भी उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया तो बहुत बुरा होगा। जिसका आप अंदाजा नहीं लगा सकते। पुलिस नहीं समझ सकती की मृतक के परिजनों पर क्या गुजर रही है।

विज्ञापन
Meerut Advocate Suicide Case: Police have recovered CCTV footage and will now arrest BJP MLA Dinesh Khatik
अधिवक्ता ओमकार तोमर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। - फोटो : अमर उजाला

अपने प्रेमी को अश्लील फोटो भेजती थी स्वाति: लव कुमार
मृतक के बड़े बेटे लव कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी स्वाति का मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह दिन में कई घंटे उससे फोन पर बातचीत व चैट करती थी। परिजनों द्वारा मना किए जाने पर भी वह नहीं मानी।

लव ने बताया कि स्वाति द्वारा लगाए गए सारे आरोप निराधार व गलत हैं। उल्टा उसके प्रेम संबंध एक युवक से हैं जो फिलहाल पंजाब में रह रहा है। लव ने फोटो व चैट मीडियाकर्मियों के दिखाते हुए कहा कि उनके पास स्वाति के प्रेम संबंधों के सैकड़ों सबूत हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed