{"_id":"5e3b00048ebc3ee6134d85ce","slug":"police-officers-has-investigation-start-in-a-couple-murder-case-at-saharanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करोड़पति दंपती की हत्या से सनसनी, कोठी में मिले खून के निशान, बरामद बलकटी से खुलेगा राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करोड़पति दंपती की हत्या से सनसनी, कोठी में मिले खून के निशान, बरामद बलकटी से खुलेगा राज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
छत पर मिली खून से सनी बलकटी
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
सहारनपुर शहर में रामपुर मनिहारान के कस्बे में कृष्ण पाल शर्मा और उनकी पत्नी सुनीता शर्मा की हत्या के बाद सनसनी फैल गई। दोहरे हत्याकांड से शिवपुरी कॉलोनी में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस ने छानबीन की तो छत पर खून से सनी बलकटी मिली। वहीं जीने पर खून से सने जूतों के निशान मिले। आगे जानिए और इस घटना के बारे में-
Trending Videos
2 of 9
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि पुलिस को मकान की छत पर खून से सनी बलकटी मिली है। हत्यारों के खून से सने जूतों के निशान जीने पर मिले हैं। वहीं डॉग स्क्वायड टीम ने जैसे ही डॉग को छोड़ा तो वह पास के कब्रिस्तान से होता हुआ करीब 500 मीटर दूर रेलवे ट्रैक के पास तक जाकर ठहर गया। पुलिस ने वहां काफी देर तक छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
दंपती मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि घटना के दौरान कृष्ण पाल शर्मा और सुनीता घर पर अकेले थे। माना जा रहा है कि हत्याकांड को अंजाम देने से पहले हमलावरों ने रैकी की थी। मृतक दंपती का मकान नगर की पॉश कालोनी में है। हत्यारे पूरी प्लानिंग के साथ छत के रास्ते अंदर घुसे और वारदात को अंजाम देकर छत से ही फरार हो गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें दो संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। रजवाहे की पटरी से जा रहे दोनों संदिग्धों की पहचान कराई जा रही है।
4 of 9
घटना की जानकारी पर पहुंचे एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
पैसे का लेनदेन हो सकता है हत्या की वजह
सीओ ने बताया है कि प्रथम दृष्टया हत्या का कारण पैसे का लेनदेन हो सकता है। कृष्णपाल शर्मा ब्याज पर पैसे देते थे। इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घर में किसी प्रकार की लूटपाट नहीं की गई है।
विज्ञापन
5 of 9
जांच करने पहुंचे आईजी
- फोटो : अमर उजाला
आला अधिकारी पहुंचे मौके पर
इस जघन्य हत्याकांड की सूचना पर डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, एसएसपी दिनेश कुमार पी, एसपी सिटी विनीत भटनागर, सीओ यतेन्द्र सिंह नागर मयफोर्स मौके पर पहुंचे और जांच की। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी छानबीन की। एसएसपी का कहना था कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।