हत्यारों ने पहले कृष्ण पाल शर्मा पर वार किया। उनकी चीख सुनकर रसोई से दौड़ी आईं सुनीता को भी बदमाशों ने पकड़ लिया और हत्यारों ने उन पर भी वार करना शुरू कर दिया। दोनों के गर्दन, हाथ, पेट और पीठ पर कई वार किए। सुनीता का एक हाथ तो लगभग अलग ही हो गया है। हत्यारों के ताबड़तोड़ वार से पति और पत्नी लहूलुहान होकर फर्श पर गिर पड़े और तड़पने लगे। पुलिस के आने तक दोनों जिंदा थे और छटपटा रहे थे। आगे जानिए पूरा अपडेट-
हत्यारों ने किए ताबड़तोड़ वार, फिर लहूलुहान हालत में तड़पते रहे थे पति-पत्नी, देखें तस्वीरें
सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान की शिवपुरी कॉलोनी में दिनदहाड़े घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारे छत के रास्ते फरार हो हुए। वारदात के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।
नगर की शिवपुरी कॉलोनी निवासी कृष्ण पाल शर्मा (65) अपनी पत्नी सुनीता शर्मा (60) के साथ अपने मकान में अकेले रहते थे। बुधवार सुबह करीब 10 बजे अज्ञात हत्यारों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती पर बलकटी से ताबड़तोड़ हमला कर काट डाला। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तो दोनों लहूलुहान हालत में पड़े थे और हत्यारे छत के रास्ते फरार हो चुके थे।
पड़ोसियों की सूचना पर थाना प्रभारी उमेश रोरिया मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल दंपती को सीएचसी रामपुर मनिहारान ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/