उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर में बुधवार को एक बुजुर्ग दंपती की बलकटी से काट कर हत्या कर डाली। हत्यारे वारदात को अंजाम देने के बाद पति-पत्नी को लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। अगली स्लाइडों में देखिए घटनास्थल की तस्वीरें-
यूपी: बलकटी से बुजुर्ग दंपती को काट डाला, हत्यारे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार, देखें तस्वीरें
नगर की शिवपुरी कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय कृष्ण चंद शर्मा अपनी पत्नी 60 वर्षीय सुनीता शर्मा के साथ अपने मकान में अकेले रहते थे। बुधवार की सुबह दस बजे अज्ञात हत्यारों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती पर बलकटी से ताबड़तोड़ हमला कर काट डाला। वहीं चीख पुकार सुनकर जैसे ही पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो हत्यारे छत के रास्ते से फरार हो गए।
इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद थाना प्रभारी उमेश रोरिया मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल दंपती को सीएचसी रामपुर मनिहारान में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालत नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया। सहारनपुर के मेडिग्राम में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
उधर, दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और कॉलोनी में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस हत्याकांड की सूचना पर डीआईजी उपेन्द्र अग्रवाल, एसएसपी दिनेश कुमार पी, एसपी सिटी विनित भटनागर, सीओ यतेन्द्र सिंह नागर मयफोर्स मौके पर पहुंचे और घटना स्थल की बारीकी से जांच की।
इसके बाद घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया। पुलिस कई एंगल से घटना की जांच में जुटी है। हत्याकांड के खुलासे को एसएसपी ने तीन टीमें गठित की है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/