{"_id":"60795fe00eb80032276b240a","slug":"up-crime-news-case-of-love-for-female-doctor-is-open-in-murder-of-bjp-councilor-mintu-at-meerut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा पार्षद की हत्या का मामला: खुला ये बड़ा राज, महिला डॉक्टर से मोहब्बत करता था मिंटू और...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भाजपा पार्षद की हत्या का मामला: खुला ये बड़ा राज, महिला डॉक्टर से मोहब्बत करता था मिंटू और...
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 16 Apr 2021 03:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
भाजपा पार्षद मनीष उर्फ मिंटू का फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ में पार्षद मिंटू की मौत का राज महिला डॉक्टर से उसकी मोहब्बत में छिपा हो सकता है। पुलिस के मुताबिक, चार साल से मिंटू और महिला डॉक्टर के बीच प्रेम संबंध थे। महिला डॉक्टर व उसकी छह साल की बेटी को पार्षद घर में रखना चाहता था। इस पर परिवार में विवाद था।
2 of 6
भाजपा पार्षद की हत्या।
- फोटो : amar ujala
कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने महिला डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में महिला डॉक्टर ने अधिकारियों को बताया कि मिंटू के साथ रात 11:00 बजे तक रहने की जानकारी दी। मिंटू की मौत कैसे हुई, महिला डॉक्टर इससे खुद को अनजान बता रही है।
3 of 6
भाजपा पार्षद की हत्या का मामला।
- फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक, बुधवार की रात मिंटू एक महिला डॉक्टर के साथ था। कई लोगों ने दोनों को गाड़ी में एक साथ देखा था। महिला डॉक्टर सदर बाजार थाना क्षेत्र के रजबन बाजार की निवासी है। मिंटू सदर बाजार स्थित एक जिम में आता था। वहीं महिला डॉक्टर से मुलाकात के बाद दोनों में प्रेम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
भाजपा पार्षद का घर।
- फोटो : amar ujala
महिला डॉक्टर की शादी गाजियाबाद में हुई थी। महिला डॉक्टर आठ दिन पहले गाजियाबाद से मेरठ आ गई थी। तब से मिंटू दिन में उसके साथ हाईवे स्थित बिग बाइट होटल में रह रहा था। वह देर रात को अपने घर चला जाता था। पुलिस ने बताया कि बुधवार को मिंटू रात 11 बजे होटल से नाराज होकर गया था। महिला डॉक्टर ने ओला कैब से गाड़ी मंगवाई और रात में मिंटू को तलाश किया। नाकाम रहने के बाद महिला होटल लौट आई।
विज्ञापन
5 of 6
जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक, इससे पहले दिन में मिंटू महिला डॉक्टर और उसकी बेटी को अपने घर लाया था। मिंटू चाहता था कि महिला डॉक्टर मकान के ऊपरी हिस्से में रहे। पत्नी बच्चों के साथ रहें। यह बात पत्नी और परिजनों ने स्वीकार नहीं की। इस पर विवाद भी हुआ। बाद में मिंटू महिला डॉक्टर को लेकर चला गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।