सब्सक्राइब करें

भाजपा पार्षद की हत्या के मामले में उठ रहे ये बड़े सवाल, जल्द खुलेगा असली राज, कॉलोनी में छाया मातम, देखें तस्वीरें

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Apr 2021 04:02 PM IST
विज्ञापन
UP Crime: Police investigation is going on in the case of murder of BJP councilor Manish in Meerut
भाजपा पार्षद की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

मेरठ में भाजपा पार्षद मनीष उर्फ मिंटू की मौत के मामले में कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने गुरुवार देर रात एक बजे हत्या का मामला जरूर दर्ज कर लिया है लेकिन, वह इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या ही मान रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से चूंकि हत्या की तहरीर दी गई है इसलिए रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

Trending Videos
UP Crime: Police investigation is going on in the case of murder of BJP councilor Manish in Meerut
भाजपा पार्षद का घर। - फोटो : amar ujala

परिजनों का कहना है कि साजिश रच कर मिंटू को गाड़ी में ही मारा गया है। आत्महत्या का रूप देने के लिए गाड़ी को स्टार्ट रखा गया और तमंचा उसके हाथ में छोड़ दिया। पीड़ित परिवार हत्या की जांच कराने की मांग कर रहा है। दूसरी तरफ पुलिस फॉरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को महत्वपूर्ण मानते हुए जांच-पड़ताल आत्महत्या मानकर कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime: Police investigation is going on in the case of murder of BJP councilor Manish in Meerut
भाजपा पार्षद की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

इस बीच मिंटू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट गुरुवार शाम पुलिस को मिल गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, दाईं तरफ से कनपटी पर तमंचे से गोली मारी गई थी, जो बाएं से निकली है। 20 मीटर दूर बाईं तरफ 315 बोर का एक बुलेट भी मिला है। 

UP Crime: Police investigation is going on in the case of murder of BJP councilor Manish in Meerut
भाजपा पार्षद की हत्या। - फोटो : amar ujala

पुलिस इसलिए मान रही आत्महत्या
- गाड़ी स्टार्ट थी, लाइट भी जली हुई थी। दोनों पैर के बीच में शराब का खाली गिलास रखा था। दाएं हाथ में तमंचा भी था
- मिंटू के मोबाइल में एक मिनट 20 सेकंड की वॉयस ऑडियो मिली। इसे रात 12:30 बजे मिंटू ने मामा पंकज को भेजा था। यह आत्महत्या का संकेत दे रहा है
- एक महिला को लेकर मिंटू के घर में कई दिन से कलह चल रही थी। इस बिंदु की गहनता से जांच की गई। इससे मामला आत्महत्या होना दर्शा रहा है
- दाहिनी तरफ से तमंचे से गोली लगी और बाएं तरफ से निकली। 20 मीटर दूर बुलेट मिला। दाहिने हाथ में मिला तमंचा भी खुदकुशी की तरफ इशारा कर रहा है 
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक एक्सपर्ट का मानना है कि मामला आत्महत्या का है। सटाकर गोली मारे जाने से सिर का एक हिस्सा पूरी तरह से बेकार हो गया

विज्ञापन
UP Crime: Police investigation is going on in the case of murder of BJP councilor Manish in Meerut
भाजपा पार्षद मनीष उर्फ मिंटू का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

परिजनों ने बताए हत्या के ये कारण
- प्रॉपर्टी के काम से संबंध होने की बात कहकर मिंटू घर से नौ लाख नकद और 20 तोला सोने के जेवरात लेकर निकला था, जो गाड़ी में नहीं मिले
- आत्महत्या करनी होती तो वह गाड़ी में दूर जाकर क्यों करता। गाड़ी की हालत बता रही है कि उसमें कोई और भी बैठा था, जिसने बाईं ओर से गोली मारी
- परिजनों का दावा है कि गोली बाईं तरफ से मारी गई और दाहिनी तरफ से निकली। तमंचा मिंटू के दाएं हाथ में मिला है
- अमूमन गोली जिस हिस्से से निकलती है, उसी को ज्यादा खराब कर देती है
- मनीष बुधवार शाम करीब पांच बजे प्रॉपर्टी का काम बताकर निकले। घर में कोई विवाद नहीं था। मनीष आत्महत्या नहीं कर सकता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed