विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर यातायात व्यवस्था की भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेरठ के लोहिया नगर और कृषि विवि में वाहन पार्किंग के साथ-साथ कुछ रूट में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस सड़कों पर व्यवस्था संभालेगी। प्रत्याशियों के एजेंट के अलावा कर्मचारियों और अधिकारियों की वाहन पार्किंग की जगह निर्धारित कर दी गई है।
Meerut Election Seat Result 2022: मेरठ में इन दो स्थानों पर होगी मतों की गिनती, बदले रूट, मतगणना स्थलों पर डेरा डालेगी भाकियू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिकेड के आगे सिर्फ पासधारक को अनुमति
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि मतगणना स्थल पर बैरिकेटिंग लगाकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाएगी। बैरिकेटिंग के आगे सिर्फ पासधारक ही आगे जा सकेंगे। किसानों द्वारा मतगणना स्थल को घेरने के एलान के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए जिलाधिकारी भी भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव के हर नतीजे से रूबरू होने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक
आज मतगणना स्थल पर डेरा डालेगी भाकियू
निष्पक्ष मतगणना के लिए आज शाम से ही भाकियू सभी मतगणना स्थल पर डेरा डालेगी। भाकियू के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि इस संबंध में मंगलवार को संगठन पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में पदाधिकारियों को कृषि विवि मोदीपुरम और लोहियानगर सब्जी मंडी मतगणना स्थलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने गड़बड़ी कराने का प्रयास किया तो भाकियू आरपार की लड़ाई लड़ेगी।
लोहिया नगर सब्जी मंडी
- किसी भी मतगणना कार्मिक/पुलिस कर्मचारी/मीडिया व मतगणना एजेंट के वाहन बिजली बंबा पुलिस चौकी से सीधे नही जाएंगे।
- सभी मतगणना एजेंट के वाहन बिजली बंबा पुलिस चौकी से बाएं मुडकर आगे सेंट फ्रासिंस स्कूल तिराहा से बांए मुड़कर शहीद ऊधम सिह चौक से दाहिने से मंडी होते हुए मेरठ विकास प्राधिकरण जमीन पर पूरब में पार्क किए जाएंगे। कार्मिक, पुलिस कर्मचारी और मीडिया के वाहनों को एमडीए की जमीन पर पश्चिमी किनारे पर मंडी की दीवार के पास पार्क कराया जाएगा।
- प्रेक्षक, डीएम, एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों के वाहनो को मंडी गेट नंबर दो के सामने सडक पार करके पार्क कराया जाएगा।
- सभी मतगणना कार्मिक / पुलिस कर्मचारी/मीडिया कर्मी ए-2 जेड कालोनी कट एनएच-58 से कृषि यूनिवर्सिटी रोड से होते हुए जाएंगे।
- सभी मतगणना कार्मिक /पुलिस कर्मचारी/मीडिया कर्मियो के वाहनो को कृषि यूनीवर्सिटी मुख्य द्वार के पास बने बांई ओर स्पोर्ट ग्राउन्ड पर पार्क कराया जाएगा।
- सभी मतगणना एजेंट के वाहनों को दुल्हेडा चौकी कट एनएच-58 से नीलकंठ स्कूल मार्ग से भेजा जाएगा।
- सभी मतगणना एजेंटों के वाहनों को विजडम ग्लोबल स्कूल के अन्दर व नीलकंठ कालेज गेट के पास बाएं व अन्दर गोल चक्कर पर पार्क किए जाएंगे।
- नीलकंठ कालेज से आगे किसी भी प्रकार का कोई भी वाहन नही जाएगा।
- प्रेक्षक, डीएम, एसएसपी और अन्य अधिकारियों के वाहनों को कृषि यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन के सामने पार्क कराया जाएगा।