सब्सक्राइब करें

यूपी में ताबड़तोड़ एनकाउंटर, इनामी बदमाश को मारी गोली, देखें मुठभेड़ की ये 7 तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 09 Dec 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
Encounter in west UP and shoot of one accused in meerut
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में एनकाउंटर का सिलसिला जारी है। यहां पिछले कई दिनों से लगातार मुठभेड़ हो रही है। शनिवार देर रात भी पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें 15 हजार के इनामी बदमाश को जांबाज अफसरों ने गोली मारी। देखिए मुठभेड़ की 7 तस्वीरें:-

Trending Videos
Encounter in west UP and shoot of one accused in meerut
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के मवाना में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने जैसे ही टाटा पिकअप गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने साइड मारकर पुलिस की गाड़ी को पलटने की कोशिश की। इस दौरान दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और गाड़ी दौड़ा दी। पुलिस ने करीब तीन सौ मीटर तक पीछा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Encounter in west UP and shoot of one accused in meerut
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान एक बदमाश जंगल में फरार हो गया। जबकि 15 हजार का इनामी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर एसपी देहात फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।

Encounter in west UP and shoot of one accused in meerut
एसपी देहात राजेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

एसपी देहात राजेश कुमार के अनुसार, बहसूमा-फलावदा रोड पर पुलिस को पिकअप गाड़ी में दो बदमाशों को आने की जानकारी मिली। चेकिंग कर रहे मवाना इंस्पेक्टर मनीष बिष्ट ने बदमाशों का पीछा किया। बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी में साइड मार दी। जिससे पुलिस की गाड़ी पलटने से बमुश्किल बची।

विज्ञापन
Encounter in west UP and shoot of one accused in meerut
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

वहीं, बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों बदमाश पिकअप गाड़ी लेकर भाग निकले। इसके बाद दोनों बदमाश गाड़ी छोड़कर पैदल ही जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को टांग में गोली लग गई। हालांकि दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed