फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: धमाके से दहला इलाका, मकान में एक के बाद एक हुए कई विस्फोट, चार की मौत

Tue, 17 Oct 2023 09:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 17 Oct 2023 09:14 AM IST
विज्ञापन
explosion shook the area, several explosions took place one after the other in the house, five injured
हादसा - फोटो : Amar Ujala

मेरठ के लोहिया नगर स्थित एक मकान में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक फैक्टरी में हुए जोरदार विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया। फैक्टरी में एक के बाद एक कई धमाके हुए। धमाके इतने तेज थे कि आस पास के दो-तीन मकान और धराशायी हो गए। हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है जबकि कई घायल हुए हैं।

explosion shook the area, several explosions took place one after the other in the house, five injured
हादसा - फोटो : Amar Ujala
लोहियानगर में आज सुबह लोगों की आंख एक बड़े धमाके के साथ खुलीं। धमाके से लोग सिहरकर उठे और बाहर की ओर दौड़े। देखा तो आसपास के तीन मकान धराशायी हो चुके थे।
explosion shook the area, several explosions took place one after the other in the house, five injured
हादसा - फोटो : Amar Ujala
कई लोग मौके पर पहुंचे तो कई भूकंप समझकर बाहर निकले। वहीं फैक्टरी में हुए धमाके से पांच लोग घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चार की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि मकान में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत-बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
explosion shook the area, several explosions took place one after the other in the house, five injured
हादसा - फोटो : Amar Ujala

धमाका इतना जबरदस्त था कि 33 केवी की लाइन के खंभे भी टूट गए। सड़क पर जा रहे कई लोग घायल हो गए और आस पास के मकान धमाके से हिल गए। पास में ही सत्यकाम स्कूल भी है, उसके भी शीशे टूट गए। गनीमत रही कि बच्चे स्कूल में नहीं थे।

विज्ञापन
explosion shook the area, several explosions took place one after the other in the house, five injured
हादसा - फोटो : Amar Ujala
सूचना पर क्षेत्र के अधिकारी व डीएम दीपक मीणा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बताया गयाकि प्रथम दृष्टया जांच में साबुन व कैरीबैग बनाने की फैक्टरी मकान में ही खोली हुई थी, इसी में कंप्रेशर आदि फटने से विस्फोट हुआ है। जो मकान धराशायी हुआ है वह किसी संजय गुप्ता का बताया जा रहा है जो गौरव नाम के व्यक्ति ने किराए पर ले रखा था। पुलिस मौके पहुंचकर छानबीन कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed