फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश में खूब वायरल हो रहा ये वीडियो: मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब ने महिला के बालों में लगाया थूक, बोला- इसमें जान है, देखें तस्वीरें

Thu, 06 Jan 2022 06:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 06 Jan 2022 06:04 PM IST
विज्ञापन
Famous hairdresser Javed Habib has spat on the hair of a woman head in a program in Muzaffarnagar and video viral in-country
javed habib - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुए एक वीडियो ने पूरे देश में खलबली मचा दी है। यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है और अब इसका विरोध भी होना शुरू हो गया है। यह मामला समय रहते नहीं निपटाया गया तो तनाव पैदा कर सकता है। दरअसल, मामला यह है कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में हाईवे स्थित एक होटल में बालों के रख-रखाव और कटिंग को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया था। 



इस आयोजन में मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब ने ब्यूटिशियंस को बालों की केयर करने का प्रशिक्षण देते हुए एक महिला को वर्कशॉप में डेमोस्ट्रेशन देने के लिए मंच पर बुलाया। इसके बाद जावेद हबीब ने महिला के बाल ड्राई होने का हवाला देते हुए उसके बालों पर थूक दिया। इस दौरान किसी ने जावेद का थूकते हुए वीडियो बना लिया।

Famous hairdresser Javed Habib has spat on the hair of a woman head in a program in Muzaffarnagar and video viral in-country
javed habib - फोटो : अमर उजाला

वहीं गुरुवार को यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। अब वीडियो को लेकर पूरे देश में अलग-अलग चर्चाएं हो रही हैं। कहा जा रहा है कि अगर समय रहते इस मामले को नहीं निपटाया गया तो तनाव पैदा हो सकता है। क्योंकि मामला दो समुदाय से जुड़ा हुआ है।

Famous hairdresser Javed Habib has spat on the hair of a woman head in a program in Muzaffarnagar and video viral in-country
javed habib - फोटो : अमर उजाला

सेमिनार में मौजूद लोगों को अजीब तो तब लगा जब जावेद हबीब ने महिला के बालों पर थूकते हुए इसकी खूबी बताई। इस दौरान जावेद यह भी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि इस थूक में जान है। वह यह भी कहते हैं कि बाल गंदे हैं, क्योंकि शैंपू नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous hairdresser Javed Habib has spat on the hair of a woman head in a program in Muzaffarnagar and video viral in-country
jawed habib - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद वह महिला के बालों में कंघी करते हुए वर्कशॉप में शामिल अन्य महिला व पुरुषों से पूछते हैं कि यदि बालों में पानी की कमी है तो... और इसके बाद वह महिला के बालों पर थूकते हुए दिख रहे हैं। 

विज्ञापन
Famous hairdresser Javed Habib has spat on the hair of a woman head in a program in Muzaffarnagar and video viral in-country
javed habib - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि जिस महिला के बालों पर थूका गया है, वह बागपत के बड़ौत की रहने वाली हैं। बड़ौत निवासी पूजा गुप्ता मीरापुर रजबहे की पटरी पर वंशिका ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। पूजा ने जावेद हबीब के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। लेकिन इसके बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद पूजा ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed