फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: बेटी के जन्मदिन पर पिता का कत्ल... इस बात पर पड़ोसियों ने मार डाला; लोहे की रॉड और कुर्सियों से किया वार

Sun, 17 Aug 2025 02:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Aug 2025 02:19 PM IST
सार

मेरठ में डीजे की आवाज कम करने के लिए कहना एक शख्स को भारी पड़ गया। पड़ोसियों ने शख्स को बेटी के जन्मदिन पर पीटकर मार डाला। पुलिस की कार्यशैली को लेकर परिजनों में रोष है।

विज्ञापन
father murdered on his daughter birthday when he was asked to lower volume of the DJ In Meerut
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ में रेलवे रोड थाना इलाके के मोहल्ला मछेरान में शुक्रवार रात 11 बजे बेटी का जन्मदिन मना रहे अब्दुल करीम (45) की पड़ोसियों ने लोहे की रॉड और कुर्सियों से हमला कर हत्या कर दी। डीजे आवाज कम करने की कहने पर हुए विवाद में अरोपियों ने वारदात की। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर शाहिद, गैंगस्टर अय्यूब और आबिद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की कार्यशैली को लेकर परिजनों में रोष है।

सदर बाजार क्षेत्र के मोरगंज भूसा मंडी में अब्दुल पत्नी और तीन बेटियों और दो बेटों के साथ रहता था। वह परिवार के गुजारे के लिए मजदूरी करता था। शुक्रवार को उसकी बेटी रिम्सा (12) का जन्मदिन था। रात में घर में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। 
 
father murdered on his daughter birthday when he was asked to lower volume of the DJ In Meerut
अब्दुल करीम की हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्वतंत्रता दिवस पर बजा रखा था डीजे
किराए के म्यूजिक सिस्टम पर परिवार गाने बजा रहा था। इसी दौरान सामने रहने वाले अय्यूब (40) ने अपने घर में स्वतंत्रता दिवस पर डीजे बजा रखा था। अय्यूब ने डीजे की आवाज तेज कर दी। इससे अब्दुल के घर बज रहे म्यूजिक सिस्टम की आवाज काफी कम हो गई। 

father murdered on his daughter birthday when he was asked to lower volume of the DJ In Meerut
अब्दुल करीम की हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
म्यूजिक सिस्टम की नहीं आ रही थी आवाज
परिजनों का कहना है कि उन्हें म्यूजिक सिस्टम की आवाज नहीं आ रही थी। अब्दुल ने अय्यूब से अपने डीजे की आवाज कम करने के लिए कहा। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी और हाथापाई हो गई। आरोप है कि अय्यूब और उसके पुत्र आबिद एवं उसके साथियों ने मिलकर अब्दुल पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
father murdered on his daughter birthday when he was asked to lower volume of the DJ In Meerut
अब्दुल करीम की हत्या के बाद मौके पर जमा लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोहे की रॉड और कुर्सियों से उस पर वार किए। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से अब्दुल बेहोश होकर गिर गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भागने लगे। क्षेत्र के लोगों ने शाहिद को पकड़ लिया और जमकर पीटा।

विज्ञापन
father murdered on his daughter birthday when he was asked to lower volume of the DJ In Meerut
अब्दुल करीम की हत्या के बाद मौके पर जमा लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाद में पुलिस ने उसे लोगों से छुड़ाया और थाने ले गई। अब्दुल को प्यारेलाल शर्मा जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed