फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'अभी पार्टी चल रही है...', पत्नी ने कॉल की तो हिस्ट्रीशीटर पति ने कही ये बात; रात में दोस्तों ने मार डाला

Sun, 17 Aug 2025 01:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Aug 2025 01:44 PM IST
सार

मेरठ में जन्मदिन पार्टी में हिस्ट्रीशीटर को पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद शव को हाईवे पर फेंक दिया। भाई ने तीन नामजद समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
History sheeter murdered in a birthday party in Meerut dead body found on the side of highway
हिस्ट्रीशटर अंकित का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूपी के मेरठ गंगानगर के मीनाक्षीपुरम निवासी हिस्ट्रीशीटर ई-रिक्शा चालक अंकित उर्फ आदि गुर्जर (27) को बृहस्पतिवार की रात जन्मदिन पार्टी में पीट-पीटकर मार डाला। मृतक के भाई अंकुर ने शिवम पंडित निवासी परतापुर, रोहन जाट निवासी रजपुरा, सूरज निवासी परतापुर को नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


मवाना के सीओ संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि मवाना खुर्द पुलिस चौकी चौकी से कुछ दूर हाईवे के किनारे शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे युवक का शव पड़ा मिला। गंगानगर के मीनाक्षीपुरम गली नंबर-4 निवासी पिता कमल सिंह, भाई अंकुर आदि परिजनों ने शव की पहचान अंकित उर्फ आदि गुर्जर के रूप में की।
 
History sheeter murdered in a birthday party in Meerut dead body found on the side of highway
हिस्ट्रीशटर अंकित का घर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे घर से ई-रिक्शा लेकर निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 
History sheeter murdered in a birthday party in Meerut dead body found on the side of highway
हिस्ट्रीशटर अंकित का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पत्नी ने कॉल की तो हिस्ट्रीशीटर अंकित ने कही थी ये बात
हिस्ट्रीशीटर अंकित हत्याकांड मामले में बृहस्पतिवार रात आठ बजे पत्नी दिव्या ने फोन किया तो अंकित ने बताया कि रजपुरा में रोहन जाट की जन्मदिन पार्टी चल रही है, एक घंटे बाद आ जाएगा। पत्नी ने 10 बजे फिर फोन किया तो उसने फिर से कुछ देर में आने की बात कही थी। रात 12.30 बजे मोबाइल बंद हो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
History sheeter murdered in a birthday party in Meerut dead body found on the side of highway
meerut murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोस्त शिवम पंडित को फोन किया तो उसका नंबर भी नहीं लगा। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह 10 बजे दोस्त शिवम ने अंकित के परिजनों को फोन कर बताया कि रात में कुछ लड़कों ने अंकित और उसे गाड़ी में जबरन अगवा कर लिया था। 
विज्ञापन
History sheeter murdered in a birthday party in Meerut dead body found on the side of highway
हिस्ट्रीशटर अंकित का घर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसे ट्रांसलेम कॉलेज के पास फेंककर आरोपी अंकित को ले गए थे। भाई अंकुर ने शिवम पंडित निवासी परतापुर, रोहन जाट निवासी रजपुरा, सूरज निवासी परतापुर व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed