{"_id":"636ba637371673140e1dc8fb","slug":"fire-break-out-in-transformer-current-ran-in-the-houses-of-the-colony-see-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: ट्रांसफार्मर में लगी आग, कॉलोनी के मकानों में दौड़ा करंट, महिला की चीख सुन दौड़े परिजन, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ट्रांसफार्मर में लगी आग, कॉलोनी के मकानों में दौड़ा करंट, महिला की चीख सुन दौड़े परिजन, देखें तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 09 Nov 2022 06:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
ट्रांसफार्मर में लगी आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ जनपद में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के ग्रीन सिटी कॉलोनी में खंभे के ऊपर रखे ट्रांसफार्मर में बुधवार को आग लग गई। जिस कारण आसपास के मकानों में करंट दौड़ पड़ा। इस दौरान लोगों के घरों के उपकरण फूंक गए।
वहीं, बाथरूम में पानी भरने के दौरान महिला रजनी मित्तल को करंट लग गया और उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
2 of 6
महिला को लगा करंट।
- फोटो : amar ujala
ग्रीन सिटी कॉलोनी के मकान नंबर 72 निवासी रजनी मित्तल पत्नी ब्रज किशोर ने बताया कि बुधवार को वह बाथरूम में पानी भर रही थी। इसी दौरान कॉलोनी में लगे खंभे के ऊपर रखे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग लगने से मकानों में करंट दौड़ने लगा और लोगों के बिजली के उपकरण फूंक गए।
3 of 6
ट्रांसफार्मर में लगी आग
- फोटो : amar ujala
वहीं मकान में करंट उतरने से महिला रजनी मित्तल को करंट लग गया। महिला की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आग लगने से फूंके उपकरण।
- फोटो : amar ujala
कॉलोनी निवासी जनार्दन ने बताया कि उनकी कॉलोनी में करीब 100 परिवार रहते हैं। कॉलोनी में 11 हजार की लाइन जा रही है। खंभों के ऊपर जगह-जगह ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। उन्हीं, ट्रांसफार्मर के माध्यम से घरों में विद्युत आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन
5 of 6
ट्रांसफार्मर में लगी आग
- फोटो : amar ujala
पंकज शर्मा, प्रशांत, मोनिका आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लगने से घरों में करंट उतरने से बिजली के उपकरण खराब हो गए। कई बार विद्युत विभाग से इसको लेकर शिकायत की जा चुकी है। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं होती। जिस कारण कॉलोनी के लोगों में रोष है। बताया कि पहले भी मकानों में करंट उतरने की घटना हो चुकी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।