सब्सक्राइब करें

पटाखा फैक्टरी हादसा: शवों के लोथड़े देखकर कांप गए लोग, दूर गांव में घरों की छतों पर गिरा था मलबा, मंजर देखकर सहमे लोग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 08 May 2022 04:27 PM IST
विज्ञापन
Firecracker Factory Incident: People scared after seeing mutilated body bodies in Sahranpur
पटाखा फैक्टरी में विस्फोट - फोटो : amar ujala

सहारनपुर के सरसावा गोविंदपुर के जंगल में पटाखा फैक्टरी में इतनी तेज धमाका हुआ कि पूरा इलाका दहल गया। धमाके के साथ फैक्टरी चंद ही मिनटों में जमींदोज हो गई। फैक्टरी का मलबा पास के गांवों में ग्रामीणों के मकानों की छत पर जाकर गिरा। इस दर्दनाक हादसे में फैक्टरी मालिक राहुल कुमार समेत पांच लोगों के शरीर के चिथड़े उड़ गए। घटनास्थल से दो सौ मीटर तक की दूरी तक शवों के लोथड़े पड़े मिले। वहां का मंजर देख कर हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की भी रूह कांप कई। 



मौके पर एक शव की पहचान हो सकी जबकि तीन लोगों के शरीर के चिथड़े उड़ गए। जैसे तैसे लोगों ने मौके पर पहुंचकर शव के टुकड़ों को एकत्र किया। वहीं रविवार सुबह दो और शव मलबे में दबे मिले। दोनों के शव इस कदर क्षत विक्षत थे कि उनकी पहचान भी नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने मिलकर शवों का अंतिम संस्कार कराया। इस हादसे को जिसने भी देखा उसकी ही रूह कांप गई। आगे तस्वीरों में देखें कितना भीषण था यह हादसा: -

Trending Videos
Firecracker Factory Incident: People scared after seeing mutilated body bodies in Sahranpur
पटाखा फैक्टरी हादसा -बिजनौर - फोटो : amar ujala

पटाखा फैक्टरी में धमाके के साथ हुए विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया। ग्रामीण तुरंंत मौके पर दौड़े और राहत बचाव कार्य में जुट गए। फैक्टरी में मौजूद लोगों के शव चिथड़ों में तब्दील हो गए। शवों की हालत देख लोग सहम गए। शनिवार को तीन लोगों के क्षत विक्षत शव बरामद हो सके, लेकिन मौके पर केवल राहुल की ही पहचान हो पाई। बाकी दोनों मृतकों की पहचान के लिए परिजनों को भी काफी समय लगा, क्योंकि शव इस कदर क्षत विक्षत हो गए थे कि पहचान करनी मुश्किल हो रही थी। धमाके के बाद करीब 300 गज में बनी पटाखा फैक्टरी पूरी तरह से जमींदोज हो चुकी थी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Firecracker Factory Incident: People scared after seeing mutilated body bodies in Sahranpur
पटाखा फैक्टरी हादसा -बिजनौर - फोटो : amar ujala

हर ओर आग, धुआं, सामान, बिल्डिंग का मलबा, टीन, टप्पर आदि सामान बिखरा पड़ा था। विस्फोट किस कदर शक्तिशाली था इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित गांव बलवंतपुर और गोविंदपुर के ग्रामीणों की छतों पर फैक्टरी का मलबा जाकर गिरा।


 
Firecracker Factory Incident: People scared after seeing mutilated body bodies in Sahranpur
पटाखा फैक्टरी हादसा -बिजनौर - फोटो : amar ujala
आठ साल पहले भी हुआ था विस्फोट, एक श्रमिक की हुई थी मौत
सरसावा में पहले यह पटाखा फैक्टरी सलेमपुर में ही थी। जो आबादी के पास थी। करीब आठ साल पहले भी इसी फैक्टरी में आग लगने से विस्फोट हुआ था, जिसमें एक श्रमिक की मौत हो गई थी तथा कई घायल हुए थे। 
विज्ञापन
Firecracker Factory Incident: People scared after seeing mutilated body bodies in Sahranpur
पटाखा फैक्टरी हादसा -बिजनौर - फोटो : amar ujala
हादसे के बाद दमकल विभाग ने इस फैक्टरी को वहां से हटवाया दिया था, तब से यह फैक्टरी गोविंदपुर के जंगल में सुनसान स्थान पर चल रही थी। शनिवार को हुए विस्फोट में फैक्टरी मालिक राहुल समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed