सब्सक्राइब करें

सुर्खियों में महिला वकील: कभी होटल में ड्रामा तो कभी इंस्पेक्टर से अभद्रता, इस बार सामने आया डंडे से पिटाई का मामला

अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 06 May 2022 02:13 PM IST
सार

महिला वकील को इस बार विवाद भारी पड़ गया। मकान मालिक और परिवार के अन्य लोगों ने घसीट कर डंडे से पिटाई की। पिटाई का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Report on beating, rape and murderous assault of female advocate in Ganganagar
महिला अधिवक्ता से मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब

कभी होटल में हंगामा तो कभी इंस्पेक्टर के साथ अभद्रता करने वाली महिला वकील फिर से सुर्खियों में आ गई है। इस बार महिला वकील की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी एक्शन में आ गए और उनके आदेश पर दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  



पहले जानिए पुराने विवाद
यह महिला वकील पहले भी कई बार सुर्खियों में रही है। इस महिला वकील के पहले भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। एक मामले में महिला वकील का होटल में हंगामा करने का वीडियो पूरे देश में वायरल हुआ था। इसके बाद महिला का तत्कालीन लालकुर्ती इंस्पेक्टर देवेश सिंह शर्मा के साथ अभद्रता का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।

Trending Videos
Report on beating, rape and murderous assault of female advocate in Ganganagar
महिला वकील की पिटाई। - फोटो : वीडियो ग्रैब

नए मामले का वीडियो भी खूब हो रहा वायरल
महिला वकील का अपने मकान मालिक से विवाद हो गया। इससे संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें मकान मालिक सहित कई लोग महिला वकील की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। महिला की डंडे से पिटाई की जा रही है और नीचे जमीन पर भी घसीटा गया।
 

यह भी पढ़ें: यूपी: स्पा सेंटर में छापा पड़ते ही मची भगदड़, पुलिस ने चार युवतियों संग युवकों को पकड़ा, सामने आई ये बड़ी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Report on beating, rape and murderous assault of female advocate in Ganganagar
महिला वकील की पिटाई का मामला। - फोटो : वीडियो ग्रैब

महिला वकील ने एसएसपी से शिकायत की
महिला वकील ने एसएसपी प्रभाकर चौधरी से इस मामले में शिकायत की है। एसएसपी ने मामले को गंभीरती से लेते हुए तुरंत संबंधित थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद मकान मालिक और उसके बेटे पर दुष्कर्म व जानलेवा हमले जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। वहीं मकान मालिक की ओर से महिला वकील के खिलाफ भी बच्ची से अश्लील हरकत का आरोप लगाते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

Report on beating, rape and murderous assault of female advocate in Ganganagar
डंडे से की पिटाई। - फोटो : वीडियो ग्रैब

जानिए विवाद की वजह
महिला वकील गंगानगर में एक मकान में किराये पर रहती थी। मकान मालिक भूतल पर और महिला अधिवक्ता प्रथम तल पर रहते थे। मकान खाली कराने को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ।आरोप है कि मकान मालिक ने महिला अधिवक्ता के हिस्से की बिजली और पानी भी काट दिया। दो मई को महिला अधिवक्ता को मकान मालिक की पत्नी, बेटी और परिवार के अन्य लोगों ने पीटा। डंडे से भी महिला वकील की पिटाई की गई। यही नहीं बाल पकड़कर खींचा और घर से बाहर निकल दिया। इस दौरान किसी ने पिटाई का वीडियो बना लिया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबरें: ड्रग्स माफिया का आलीशान बंगला कुर्क, बसपा पूर्व मंत्री याकूब के घर चस्पा नोटिस, पढ़िए पूरा अपडेट

विज्ञापन
Report on beating, rape and murderous assault of female advocate in Ganganagar
महिला वकील की पिटाई का मामला। - फोटो : वीडियो ग्रैब

महिला वकील ने एसएसपी को दिखाई वीडियो
चार-पांच वकीलों के साथ एसएसपी से मिलने पहुंची महिला ने पिटाई का वीडियो दिखाया और कार्रवाई की गुहार लगाई। महिला वकील ने मकान मालिक और उसके बेटे पर दुष्कर्म, मारपीट, जानलेवा हमले और धमकी का आरोप भी लगाया। पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, मकान मालिक का परिवार भी एसएसपी मिलने पहुंचा। मकान मालिक ने आरोप लगाया कि दो मई को उनकी नाबालिग बेटी को महिला अधिवक्ता ने अपने कमरे में बुलाकर अश्लील हरकत की। बच्ची जान बचाकर अपनी मां के पास पहुंची। उसके बाद महिला अधिवक्ता ने परिवार को धमकी दी थी। पुलिस ने मकान मालिक की तहरीर पर अधिवक्ता पर गंभीर धारा में गंगानगर थाने में ही केस दर्ज कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed