फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: मंडप में लड़खड़ाए दूल्हे के कदम, तो दुल्हन ने बीच में ही रोक दी वरमाला की रस्म, फिर जो हुआ..

Sat, 22 Feb 2020 02:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 22 Feb 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
girl denied to marry after groom found drunk at the time of Varmala on stage in Meerut
wedding, barat - फोटो : अमर उजाला
शराब के शौक और दहेज के लालच ने शादी का ख्वाब सजाए मंडप में पहुंचे दूल्हे और उसके परिजनों को हवालात पहुंचा दिया। दरअसल, शराब पीकर मदहोश दूल्हे को मंडप में लड़खड़ाते देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद दुल्हन के परिजनों ने न सिर्फ दूल्हे की धुनाई कर दी बल्कि वर पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए बारात को बंधक बना लिया। देर तक चली बातचीत के बाद जब कोई हल नहीं निकला तो दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा पक्ष के लोगों को हवालात पहुंचा दिया।


 
girl denied to marry after groom found drunk at the time of Varmala on stage in Meerut
wedding, barat - फोटो : अमर उजाला
मामला परतापुर थाना क्षेत्र के भूड़ बराल गांव का है। दरअसल यहां रहने वाले राजपाल की पुत्री मुनेश की शादी गढ़ रोड सिसौली स्थित परमानंद पुत्र अमित के साथ तय हुई थी। शुक्रवार की रात अमित और उसके परिवार के लोग दुल्हन के गांव में बारात लेकर पहुंचे थे। दुल्हन की मां के मुताबिक वरमाला के समय शराब के नशे में धुत अमित ढंग से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। 

 
girl denied to marry after groom found drunk at the time of Varmala on stage in Meerut
wedding, barat - फोटो : अमर उजाला
शराबी दूल्हे को देख उनकी बेटी मुनेश ने शादी से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान दहेज में बाइक को देख दूल्हा पक्ष भी एक लाख रुपए नकद और कार की मांग पर अड़ गया।

जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हुई और दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। घटना से गुस्साए वधू पक्ष के लोगों ने पूरी बारात को मंडप में बंधक बना लिया। जिसके बाद दावत में शामिल होने आए बारातियों की खुशियां काफुर हो गईं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
girl denied to marry after groom found drunk at the time of Varmala on stage in Meerut
wedding, barat - फोटो : अमर उजाला
दोनों पक्षों के गणमान्य लोगों के बीच रात भर समझौते के प्रयास चलते रहे। जिसके बाद दूल्हे का भाई और पिता दुल्हन पक्ष द्वारा शादी में खर्च की गई 10 लाख की रकम का इंतजाम करने के लिए अपने गांव रवाना हो गए। 

ये भी पढ़ें: जब शादी के मंडप में बिफरी दुल्हनें, स्टेज पर तोड़ी वरमाला, तो किसी ने दूल्हे की हरकत देख लौटाई

विज्ञापन
girl denied to marry after groom found drunk at the time of Varmala on stage in Meerut
wedding, barat - फोटो : अमर उजाला

उधर, सुबह तक दोनों के वापस न लौटने पर लड़की के परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने दूल्हे सहित उसके कुछ रिश्तेदारों को फिलहाल थाने में बैठा लिया है।

देर रात तक चली समझौता वार्ता में दूल्हा पक्ष दुल्हन पक्ष को शादी में खर्च हुई रकम वापस लौटाने को तैयार हो गया। मगर, समझौता ना होने तक फिलहाल दूल्हा और उसके परिवार के कुछ लोग 'सरकारी मेहमान' बनकर हवालात में बैठे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed