फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुठभेड़: गिरफ्तार भूरा का बड़ा खुलासा, सलमान खान समेत नायडू गैंग के निशाने पर थे कई बॉलीवुड सितारे

Sat, 22 Feb 2020 12:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 22 Feb 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
infamous Ravi Bhura arrested in encounter, reveals that he agreed to contract killing of salman khan
meerut police, up police, encounter - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के शक्ति नायडू और राजस्थान के संपत नेहरा गैंग के निशाने पर फिल्मी सितारे और हवाला से जुड़े लोग बताए गए। जेल में बंद तिलकराज और पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश रवि मलिक उर्फ भूरा ने दोनों गैंग की पोल खोली है।



बताया कि वह दोनों गैंग से जुड़ा हुआ है। संपत नेहरा के साथ मिलकर पंजाब के एक व्यापारी को अगवा कर 25 लाख रुपये की फिरौती ली थी। अभिनेता सलमान खान की हत्या की सुपारी में भी रवि उर्फ भूरा शामिल था। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हैदराबाद समेत कई राज्यों में दोनों गैंग के बदमाशों का आतंक था।

infamous Ravi Bhura arrested in encounter, reveals that he agreed to contract killing of salman khan
रवि मलिक उर्फ भूरा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के कंकरखेड़ा व पल्लवपुरम बदमाशों का सॉफ्ट अड्डा बना हुआ है। 30 जनवरी को कंकरखेड़ा के खिर्वा रोड पर दिल्ली के बदमाशों में फायरिंग हुई। जिसमें दिल्ली का बदमाश हनी मारा गया और उसका चाचा तिलकराज घायल हो गया था। हत्या का आरोप दिल्ली के कुख्यात शक्ति नायडू पर था।

पुलिस के मुताबिक, घायल तिलकराज ने बताया कि शक्ति नायडू के निशाने पर दिल्ली स्पेशल सेल के एसीपी ललित मोहन नेगी हैं। नायडू ने 2014 में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से आठ करोड़ रुपये लूटे थे। इसके अलावा भी नायडू गैंग ने कई फिल्मी सितारों से लूट की और खुद भी फिल्मी दुनिया में जाने के सपने देखने लगा। वहीं, हवाला से जुडे़ कई लोगों से नायडू गैंग ने लूटपाट की।

infamous Ravi Bhura arrested in encounter, reveals that he agreed to contract killing of salman khan
shakti naidu, naidu encounter, meerut police - फोटो : अमर उजाला

18 फरवरी को कंकरखेड़ा की वैष्णो धाम कॉलोनी स्थित आर्क सिटी में पुलिस की नायडू से सीधी मुठभेड़ हुई थी। जिसमें पुलिस की गोली से नायडू की मौत हुई थी। नायडू का साथी रवि उर्फ भूरा फरार हो गया था। नायडू का नेटवर्क कहां तक फैला है, इसकी जानकारी रवि ही बता सकता है। रवि पर भी एक लाख का इनाम था।

शुक्रवार को रवि पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मुठभेड़ में रवि घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, रवि ने बताया कि नायडू के साथ-साथ राजस्थान के कुख्यात संपत नेहरा गैंग की पोल भी खोली है। उसने दोनों के गैंग में काम करने की बात कबूली। नायडू का गैंग दिल्ली तक है। जबकि संपत नेहरा का पंजाब में बड़ा नेटवर्क है। दोनों शातिर अपराधियों के निशाने पर फिल्मी सितारे और हवाला से जुडे़ लोग थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
infamous Ravi Bhura arrested in encounter, reveals that he agreed to contract killing of salman khan
shakti naidu, naidu encounter, meerut police - फोटो : अमर उजाला

मुंबई, पंजाब सहित कई राज्यों की पुलिस लगी थी पीछे 
पुलिस ने खुलासा किया कि रवि के सरगना संपत नेहरा ने अभिनेता सलमान खान की हत्या की सुपारी ली थी। जिसके बाद मुंबई, पंजाब सहित कई राज्यों की पुलिस उसकी तलाश में लगी थी।

संपत मूलरूप से राजस्थान का निवासी है, लेकिन उसका नेटवर्क पंजाब में ज्यादा है। हैदराबाद पुलिस ने शातिर अपराधी संपत नेहरा को गिरफ्तार किया था। संपत पर पांच लाख का इनाम था। फिलहाल संपत तिहाड़ जेल में बंद होना बताया है।

विज्ञापन
infamous Ravi Bhura arrested in encounter, reveals that he agreed to contract killing of salman khan
shakti naidu, naidu encounter, meerut police - फोटो : अमर उजाला

20 दिन में पूरे गैंग का सफाया 
एडीजी ने बताया कि मेरठ पुलिस ने दिल्ली के बदमाशों के गैंग का 20 दिन में सफाया कर दिया। 30 जनवरी को बदमाशों के बीच गैंगवार होने के बाद यह गैंग पुलिस के निशाने पर आया था।

दिल्ली के शातिर अपराधी शक्ति नायडू को 18 फरवरी को ढेर किया। शुक्रवार को उसका साथी मुठभेड़ में दबोच लिया। इन बदमाशों ने मेरठ में अपना नेटवर्क जमाया था। इस गैंग का सफाया करने पर मेरठ पुलिस को डीजीपी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed