फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भावुक तस्वीरें: पांच शवों को देख मची चीख-पुकार, जनाजों में उमड़ा गम का सैलाब

Mon, 05 Nov 2018 09:14 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Mon, 05 Nov 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
Haryana Accident latest news 12 dead and five in Shamli were cremated
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के रोहतक-पानीपत मार्ग पर गोहाना में रविवार को हुई भीषण सड़क दुघर्टना में मारे गए जिले के पांच युवकों के शव सोमवार को जब घरों पर पहुंचे तो गम का सैलाब उमड़ गया। इनमें चार कैराना कस्बे और एक शामली शहर का निवासी था। तीन लोग अभी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। सोमवार को एक के बाद एक शव पहुंचे तो हर तरफ चीख पुकार का मंजर था। मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाने और उनके दुख में शरीक होने के लिए लोगों का भारी हुजूम था। हजारों लोगों ने नम आंखों के बीच इन्हें सुपुर्द ए खाक किया। शोक में सोमवार को छड़ियान मोहल्ले के बाजार भी बंद रहे।

Haryana Accident latest news 12 dead and five in Shamli were cremated
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

यूं तो रविवार शाम को ही जिसे पता लगा, वह शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाने पहुंचता रहा, लेकिन सोमवार सुबह पांच बजे से ही जनाजों में शामिल होने के लिए लोगों की भीड़ मृतकों के घरों पर जुटने लगी थी। मृतक फरमान और फारूक के आवास पर हजारों लोग सुबह से ही जमा थे। यही हाल गांव पंजीठ में मृतक शबनूर और अकबरपुर सुन्हेटी में मृतक सरवेज के आवास का भी था। बेहद गमगीन माहौल और हर किसी की आंखों में आंसू थे।

Haryana Accident latest news 12 dead and five in Shamli were cremated
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

सबसे पहले पहुंचा फरमान का शव 
सुबह साढे़ 10 बजे हरियाणा से एंबुलेंस में सबसे पहले फरमान का शव आया। जैसे ही एंबुलेंस आकर रुकी तो परिजन और रिश्तेदारों की चीख पुकार मच गई और वे शव की ओर दौडे़। महिलाएं बुरी तरह रो रही थीं। उनके विलाप को देखकर हर आंख में आंसू छलक रहे थे। 11 बजे इसी मोहल्ले में एंबुलेंस से फारूक का शव पहुंचा तो यहां भी गम का सैलाब उमड़ पड़ा। सपा विधायक चौधरी नाहिद हसन और नगर पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन भी मृतकों के आवास पर पहुंचे और सांत्वना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana Accident latest news 12 dead and five in Shamli were cremated
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

छड़ियान में एक घंटे में उठे दो जनाजे 
दोपहर साढे़ 12 बजे सबसे पहले फरमान के जनाजे की नमाज अदा की गई। इसके बाद जनाजा उठा। इसमें पालिकाध्यक्ष हाजी अनवर हसन सहित कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए। बाद में जहानपुरा रोड स्थित कब्रिस्तान में गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक किया गया। इसके कुछ देर बाद ही फारूक का जनाजा उठा। इसमें भी हजारों की भीड़ शामिल रही। फारूक को भी फरमान की कब्र के पास ही सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।

विज्ञापन
Haryana Accident latest news 12 dead and five in Shamli were cremated
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

शबनूर की मां का बुरा हाल 
सुबह 11 बजे गांव पंजीठ में शबनूर का शव एंबुलेंस से उसके आवास पहुंचा। यहां भी जिधर देखो उधर ही रोने की आवाजें आ रही थीं। शबनूर के भाई और मां का रोकर कर बुरा हाल था। बाद में शबनूर के शव को भी गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed