मेलडी क्वीन लता मंगेशकर के यूं तो करोड़ों फैन्स हैं, लेकिन मेरठ निवासी गौरव शर्मा की लता मंगेशकर के प्रति दीवानगी जानकर आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे। बॉलीवुड सेलिब्रिटी के साथ सेल्फी लेने और उनके लिए हाथ से फोटो बनाकर भेजने वाले फैन्स के बारे में आपने जरूर सुना होगा, लेकिन गौरव शर्मा ने अपनी पूरी जिंदगी स्वर साम्राज्ञी, स्वर कोकिला लता मंगेशकर के नाम कर दी। देखें आखिर क्यों खास और सबसे अलग है लता जी का यह प्रशंसक: -
Lata Mangeshkar Passed Away: 'स्वर साम्राज्ञी' के लिए मेरठ के गौरव ने सजा लिया संग्रहालय, हर कोना बयां करता है अलग कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, गौरव 36 साल के हैं लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की। इसके पीछे की वजह है लता मंगेश्कर, जी हां गौरव के मुताबिक उनकी जिंदगी में लता मंगेश्कर के अलावा किसी अन्य महिला के लिए जगह नहीं है।
गौरव ने लता मंगेशकर के करियर की प्रमुख बातों से लोगों को रूबरू कराने के लिए घर में ही संग्रहालय बना लिया। उनके घर का हर कोना लता जी के जीवन से जुड़े किस्से को बयां करता है।
दस साल से संग्राहलय में जानकारी के तिनके जोड़ रहे गौरव के पास लता जी के इंटरव्यू, पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित खबरें, उनकी कुछ दुर्लभ तस्वीरें, उनके वास्तविक हस्ताक्षर व जन्मकुंडली से लेकर उनके द्वारा हर भाषा में गाए हुए गीत, भजन, सीडी, रिकॉर्डिंग व शोधपत्र मौजूद हैं। लता जी के जीवन पर आधारित हिंदी अंग्रेजी व मराठी भाषाओं में लिखी गईं पुस्तकें भी उनके पास हैं।
लता मंगेशकर से इस कदर प्रभावित होने के पीछे भी एक कहानी है, जो उन्होंने अमर उजाला से साझा की। पेशे से शिक्षक गौरव के अनुसार उनकी स्वर्गीय नानी उन्हें लता मंगेश्कर की कहानियां सुनाती थीं जिसमें उन्होंने लता जी के संघर्ष से सीख लेने शिक्षा दी।
नानी की वे कहानियां गौरव के जेहन में इस तरह समाईं कि उन्होंने यह फैन क्लब बना लिया। अब वह अपने मित्रों व युवाओं को लता जी के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश देते हैं।
प्राथमिक विद्यालयों में सजाई लता वाटिका
पेशे से शिक्षक गौरव के लता मंगेशकर फैन क्लब से युवा बच्चे और दिव्यांग विशेष रूप से जुड़े हैं। शहर के पांच प्राथमिक विद्यालयों में ये टीम लता वाटिका बना चुकी है। क्लब का उद्देश्य संगीत के साथ पर्यावरण संरक्षण व बेटी बचाओ पर भी काम करना है।