करीब 20 दिन पहले दोस्त की गर्लफ्रेंड के मुंहबोले भाई को मारे गए थप्पड़ का बदला लेने के लिए ही सोमवार को छात्र गोपाल (19) की हत्या की गई थी। इस मामले में आक्रोशित ग्रामीणों ने सरधना थाने का घेराव किया तो डीएम-एसएसपी पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि छात्र गुटों में 20 दिन पहले हुए विवाद में समझौता हो गया था। अब सोमवार को बाइक टकराने पर विवाद हुआ और गोपाल की हत्या कर दी गई। दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। सीसीटीवी में दिखाई दे रहे अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
खौफनाक थी वारदात: गर्लफ्रेंड के मुंहबोले भाई को थप्पड़ मारने का लिया ऐसा बदला, बर्फ फोड़ने वाले सुए से किए ताबड़तोड़ वार, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी प्रभाकर चौधरी का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह थाने के सामने लोगों को बता रहे हैं कि बच्चे की मृत्यु दुखद है। महादेव गांव निवासी आरोपी शानू मलिक और शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। छुर गांव निवासी वासु तालियान की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद हो गई है। उसी आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। विवाद गर्लफ्रेंड को लेकर हुआ।
भीड़ ने किया हंगामा, पुलिस ने लाठियां फटकारीं
मंगलवार को सुबह ही विभिन्न गांवों के लोग सरधना थाने पर पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा प्रदर्शन करने लगे। भीड़ के उग्र प्रदर्शन करने पर पुलिस ने लाठियां भांजी, जिससे भगदड़ मच गई। वहीं, भीड़ ने प्रदर्शन करते हुए दुकानों का सामान रास्ते में फेंक दिया और वहां खड़ी आधा दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस की लाठी लगने से एक युवक के हाथ में चोट लग गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने फिर से थाने पर धरना देकर कार्रवाई की मांग करने लगे। उधर, मौके पर पहुंचे विधायक संगीत सोम ने भी ग्रामीणों को आश्वासन देकर वापस भेजा।
चौकी पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग
सरधना में पांडुशिला रोड पर हुई छात्र की हत्या अशोक की लॉट पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई थी। यही कारण है कि ग्रामीण मामले में स्थानीय पुलिसकर्मियों की लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिसकर्मी मामले में गंभीरता दिखाती तो बात यहां तक नहीं पहुंचती। उसके ऊपर लापरवाही की हद यह है कि पुलिस की जगह स्थानीय लोगों ने मौके से एक आरोपी को पकड़ा और पुलिस को सौंपने का काम किया। इसको लेकर ग्रामीण डीएम और एसएसपी से चौकी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जिस पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने चौकी पर लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि दो आरोपी हिरासत में लिए है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।