फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उजड़ गया परिवार: दर्दनाक हादसे ने छीन लीं चार जिंदगियां, खौफनाक मंजर देख कांप गई लोगों की रूह, तस्वीरें

Thu, 27 Jan 2022 07:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 27 Jan 2022 07:13 PM IST
विज्ञापन
UP News: A girl child and three women of a family has died in a car accident in Partapur of Meerut
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा इतना भयावह था कि एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकलवाया और उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।



बताया गया कि परतापुर क्षेत्र में गुरुवार तड़के करीब तीन बजे सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ट्रक से टकरा गई। इसमें एक ही परिवार की एक बच्ची और तीन महिलाओं की मौत हो गई। इस दौरान हादसे का यह खौफनाक मंजर जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप गई। इसके बाद कुछ लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।

UP News: A girl child and three women of a family has died in a car accident in Partapur of Meerut
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : amar ujala

इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसा गुरुवार तड़के करीब तीन बजे हुआ। मूलरूप से लुधियाना निवासी विनय जैन अपने परिवार के साथ नोएडा के सेक्टर-77 में रहते हैं। वह नोएडा में एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह अपने परिवार के साथ मुजफ्फरनगर गए थे। जहां से गुरुवार रात में ही नोएडा के लिए निकले थे।

UP News: A girl child and three women of a family has died in a car accident in Partapur of Meerut
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि कोहरे के कारण परतापुर क्षेत्र में बिगबाइट कट पर ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। उधर, एक साथ चार लोगों की मौत होने से परिवार और गांव में मातम पसर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP News: A girl child and three women of a family has died in a car accident in Partapur of Meerut
कार हादसा। - फोटो : amar ujala

पुलिस ने घायल इंजीनियर विनय जैन को अस्प्ताल में भर्ती कराया है। जहां, विनय जैन की हालत में सुधार होना बताया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

विज्ञापन
UP News: A girl child and three women of a family has died in a car accident in Partapur of Meerut
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : amar ujala

इनकी हुई मौत
1- सुषमा जैन (55 साल) पत्नी सुभाष चंद्र जैन
2- निधि जैन (30 साल) पत्नी विनय जैन
3- आराध्या (3 साल) पुत्री विनय जैन
4- साध्वी (25) पुत्री रजनीश, विनय की भांजी

एक व्यक्ति हुआ घायल
5- इंजीनियर विनय जैन घायल हुए

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed