फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनाव में खुल रही पोल: हथियारों के शौकीन हैं नेता और उनकी पत्नियां, पांच साल में बढ़ गई इतनी संपत्ति, हर कोई हैरान

Fri, 21 Jan 2022 01:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Jan 2022 01:43 PM IST
विज्ञापन
UP Election 2022: Many big secrets of party leaders have opened during the election in Meerut
मेरठ के प्रत्याशी सोमेंद्र तोमर, अमित अग्रवाल और गुलाम मोहम्मद। - फोटो : amar ujala

चुनाव लड़ने के लिए पर्चा भरने वाले प्रमुख दलों के उम्मीदवारों में अमित अग्रवाल सबसे अमीर हैं तो विधायक सोमेंद्र तोमर और सत्यवीर त्यागी की संपत्ति में जबरदस्त इजाफा हुआ है। नेताओं की पत्नियां भी हथियारों की शौकीन हैं। प्रापर्टी और सोने में निवेश सभी की पहली पसंद है। 

loader


भाजपा से किठौर प्रत्याशी सत्यवीर त्यागी और दक्षिण प्रत्याशी सोमेंद्र तोमर की चल-अचल संपत्ति में जबरदस्त इजाफा हुआ है। पहले जहां सोमेंद्र तोमर के मेरठ में तीन आवास थे। वहीं, उन्होंने अब लखनऊ में भी फ्लैट खरीद लिया है। इसके अलावा सत्यवीर त्यागी ने भी नोएडा, गाजियाबाद के अलावा मेरठ स्थित प्रेमप्रयाग में आशियाना बनाया है। वर्ष-2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के समय दिए गए शपथ पत्र से यह जानकारी मिली है। सोमेंद्र तोमर के पास पहले एक राइफल थी। अब उनके पास एक पिस्टल और है। सोमेंद्रे की पत्नी के पास भी एक पिस्टल और एक राइफल का लाइसेंस है।

UP Election 2022: Many big secrets of party leaders have opened during the election in Meerut
भाजपा प्रत्याशी सोमेंद्र तोमर। - फोटो : amar ujala
रिगेलिया होम्स में फ्लैट, तीन करोड़ की अचल संपत्ति
सोमेंद्र तोमर ने लखनऊ स्थित सरोजिनी नायडू मार्ग पर रिगेलिया होम्स में एक मार्च 2021 को फ्लैट खरीदा। 60 वर्ग मीटर के इस फ्लैट की अनुमानित बाजार कीमत दो करोड़ 10 लाख बताई गई है। वहीं, उनकी अचल संपत्ति वर्ष 2017 के मुकाबले एक करोड़ 59 लाख से बढ़कर तीन करोड़ 55 लाख 29 हजार हो गई हैं। इसके अलावा उनकी पत्नी अंजलि तोमर के पास भी दो करोड़ के पार अचल संपत्ति है। सोमेंद्र तोमर ने चौधरी चरण सिंह विवि से वर्ष 2005 में भौतिक विज्ञान में पीएचडी की है। वहीं, चल संपत्ति भी उनकी 28 लाख 82 हजार 531 रुपये है। उन पर दो मुकदमे हैं। दोनों पति-पत्नी आयकरदाता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Election 2022: Many big secrets of party leaders have opened during the election in Meerut
सत्यवीर त्यागी - फोटो : amar ujala
62 लाख का आवास, करोड़पति हो गए पति-पत्नी
सत्यवीर त्यागी ने 17 अगस्त 2017 में गढ़ रोड स्थित प्रेमप्रयाग कॉलोनी में 62 लाख अनुमानित लागत का आशियाना लिया है। उनके पहले से ही नोएडा और गाजियाबाद में आवास हैं। इसके अलावा उनकी चल और अचल संपत्ति में भी बढ़ोतरी हुई है। दोनों पति-पत्नी करोड़पति हो गए हैं। उनकी अचल संपत्ति लाख से बढ़कर दो करोड़ 38 लाख और पत्नी सुकरमा त्यागी की संपत्ति एक करोड़ 27 लाख 20 हजार रुपये पहुंच गई हैं। इसके अलावा वर्ष 2017 में सत्यवीर ने नौकरी दिखाई थी। लेकिन अब उनका व्यवसाय कृषि हो गया है। उन पर एक मुकदमा दर्ज है।
UP Election 2022: Many big secrets of party leaders have opened during the election in Meerut
अमित अग्रवाल - फोटो : amar ujala
करोड़पति अमित अग्रवाल के पास है एक ट्रैक्टर, एक गाड़ी  
मेरठ में कैंट विधानसभा सीट से प्रत्याशी 67 वर्षीय अमित अग्रवाल करोड़पति हैं। उनकी पत्नी मधु अग्रवाल आयकरदाता हैं। गुरुवार को उन्होंने कलक्ट्रेट में अपना नामंकन दाखिल किया। दोनों के पास 60 लाख की कीमत की तीन लग्जरी गाड़ी व एक ट्रैक्टर भी है। अमित अग्रवाल के पास 51 करोड़ की चल-अचल संपति है। जबकि पत्नी के पास 7.5 करोड़ की चल-अचल संपति है।

अमित अग्रवाल :
शिक्षा - एलएलबी गढ़वाल विवि श्रीनगर
आय के स्रोत - रियल स्टेट व्यवसाय, कृषि आय, पूर्व विधायक पेंशन, लोकतंत्र सेनानी पेंशन
चल संपत्ति    -   42,17,49,671 करोड़
अचल संपत्ति  -  9,61,57,610 करोड़
ऋण              -  8,22,89,084 करोड़
गाड़ी             -   24.49 लाख की कीमत के जॉन डीरी ट्रैक्टर, बजाज चेतक स्कूटर, टोयोटा फॉर्च्यून कार
विज्ञापन
UP Election 2022: Many big secrets of party leaders have opened during the election in Meerut
भाजपा के कैंट प्रत्याशी अमित अग्रवाल। - फोटो : amar ujala
पत्नी मधु अग्रवाल - रियल स्टेट व्यवसाय
चल संपत्ति    -   6,43,01,084 करोड़
अचल संपत्ति  - 1,15,04, 632 करोड़
ऋण              - 1,50,75,061 करोड़
गाड़ी             -  35.5 लाख की कीमत की टोयोटा की क्वालिस, फोर्ड एंडेवर

फर्म -  रियल स्टेट व्यवसाय व भवन किराया
चल संपत्ति      - 78,03,24,060 करोड़
अचल संपत्ति    - 11,36,27,500 करोड़
ऋण                -  3,56,09,744 करोड़
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed