{"_id":"5caf0a8abdec22143b6f1de9","slug":"lok-sabha-elections-2019-ruckus-on-booth-center-in-muzaffarnagar-and-many-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: मुजफ्फरगनर में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा, जमकर पथराव, कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: मुजफ्फरगनर में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा, जमकर पथराव, कई लोग घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 11 Apr 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
पथराव में घायल लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुजफ्फरनगर में चरथावल के गांव नगला राई में मतदान केंद्र पर भारत विरोधी नारे लगाने को लेकर बखेड़ा हो गया। वहीं रतनपुरी के गांव टोडा के मतदान केंद्र पर फर्जी वोट डालने को लेकर एक पक्ष के लोगों ने एजेंटों पर पथराव कर दिया। इसमें दो लोग घायल हो गए है।
2 of 11
मौके पर तैनात फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के बूथ एजेंट का कहना है कि विरोध करने पर एक युवक के साथ मारपीट की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया।
3 of 11
घायल व्यक्ति और मौके पर फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
उधर, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में रतनपुरी के गांव टोडा प्राथमिक विद्यालय नंबर एक पर बने मतदान केंद्र के बाहर गए एजेंटों पर दूसरे पक्ष के लोगो ने पथराव किया। हमले में दो एजेंट के सिर में गंभीर चोट आई है। घायलों को मेडिकल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो कथित हमलावरों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
5 of 11
यूपी पुलिस
रतनपुरी क्षेत्र के गांव टोडा स्थित प्राथमिक विद्यालय नं एक के बूथ संख्या 320 व 321 पर अनुज पुत्र रामपाल, धर्मबीर पुत्र श्याम सिंह एजेंट के रूप में तैनात थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव का ही सलीम अपनी पत्नी प्रवीन जहां को वोट डलवाने के लिए मतदान केंद्र पर आया। मतदान केंद्र पर आकर पता चला कि उसकी पत्नी का वोट डाला जा चुका है। इसी बात को लेकर सलीम ने पीठासीन अधिकारी से पूछताछ करते हुए हंगामा कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।