दिल में देशप्रेम की भावना और शहरवासियों को साथ लेकर अमर उजाला के ‘मां तुझे प्रणाम’ अभिनव अभियान की शुरुआत बाइक रैली से हुई। क्रांतिधरा पर सभी वर्गों के लोगों ने रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हर किसी के मुख पर भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे गूंज रहे थे। हर किसी के जुबां पर भारत माता की रक्षा का एक भाव नजर आ रहा था।
बाइक रैली: हाथ में तिरंगा और जुबां पर मां तुझे प्रणाम, तस्वीरों में देखिए देशभक्ति का जज्बा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैली अमर उजाला कार्यालय से शुरू होकर नवीन मंडी, मेट्रो प्लाजा, रेलवे रोड चौराहा, भैसाली अड्डा, बेगमपुल, बच्चा पार्क, हापुड़ अड्डा, गांधी आश्रम, सोहराब बस अड्डा, सेंट्रल मार्केंट होती हुई पीवीएस मॉल पर जाकर संपन्न हुई। रैली में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर 52 सेकेंड के लिए, जहां भी हो वहां खड़े होकर राष्ट्रगान में शामिल होने की अपील की गई। वहीं, देशभक्ति के तरानों पर रैली में मौजूद महिला और युवक झूम रहे थे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां
पीवीएस मॉल पर देशभक्ति के गीतों पर बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रैली में सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैंट के बच्चे सुभाष चंद्र बोस, इंदिरा गांधी, भारत माता व महात्मा गांधी की वेशभूषा में रहे। रैली के दौरान इन बच्चों को खुली जीप में आगे की तरफ खड़ा किया गया। जहां से भी यह जीप गुजरी शहरवासियों ने भी उन्हें देखकर गर्व महसूस किया। रैली का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके अलावा शहर के चौराहों पर मिशिका सोसाइटी के रोड सेफ्टी क्लब के सदस्यों ने ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में भूमिका अदा की।
ये रहे मौजूद
भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष वर्षा कौशिक, महामंत्री संजना रस्तोगी, उमा चतुर्वेदी, प्रवेश त्यागी, बबीता चौहान, जैनब नकवी, गीता, सुधा त्यागी , प्रीति दीक्षित, निधि रस्तोगी, अर्चना मित्तल, ममता मित्तल, अनीता विद्यार्थी, पूनम शर्मा, प्रीति शर्मा, नूपुर विज, आशु सिंह , मुक्ता चौधरी, सपना अग्रवाल, रेणु कंसल, नीलम सिंह, प्रिया रस्तोगी, कल्पना पांडे, अपूर्वा खरे आदि मौजूद रही। युवा मोर्चा से महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा के नेतृत्व में, महामंत्री रमन धीगड़ा, मीडिया प्रभारी निशांक गर्ग, उपाध्यक्ष पवन भारद्वाज, अखिल गोयल, शंभू पहलवान, विनय विरालिया, रविकांत बेनीवाल, अभिनव अरोड़ा, संचित गुप्ता, अंबुज त्यागी, राहुल कसाना, आयुष खटीक, वासु जैन, सौरभ गहरा, अपूर्व शर्मा (चीनू), अमित गोयल, सौरभ सखूजा, कमल मित्तल, हेमंत त्यागी, नितिन गर्ग, नीरज पवांर, भरत मित्तल, वीभव त्यागी, सनी शर्मा, हरीश साहू, कपिल चंदेल, राहुल पाल, हिमांशु भटनागर, अवधेश शर्मा, अभिजीत तोमर, निखिल चपराना, दीपांशु त्यागी, विपिन ठाकुर, सनी चोपड़ा, नोनू पंडित, अभिषेक ठाकुर, अमरदीप ओझा, हेमंत चावला, विक्त्रस्म शर्मा, धर्मेंद्र कुमार माथुर, एकलव्य सक्सेना, वरुण सूद, भीम पंडित, शुभम त्यागी, सौरभ भटनागर, रोमी शर्मा, सौरभ शर्मा, अभिषेक जिंदल, गालविया त्यागी, तरुण श्रीवास्तव, अंकुर लंबा, शिवा प्रधान, गोलू पण्डित, मयंक शर्मा, पुलकित ठाकुर, रोहन दीक्षित, जोनी, आहान शर्मा, कुणाल चड्डा, अनुज (चिक्की देवेंद्र विश्वकर्मा, रवि कुशवाहा, नितिन कसाना साहिल, विकास सोनकर, सुमित ठाकुर, मयंक कौशिक, विनोद राज, योगेंद्र योगी, देवेंद्र जाटव, साहिल सुद, आयुष जिजवाल, आशीष सिंह, निविल सिवाच, रोहित चोधरी, अजय कुमार, प्रिंस तेवतिया, ध्रुव सिंह, देव सुद, कुशाल आदि रहे।
इन्होंने किया रास्ते में स्वागत
टीपीनगर के सामने मेरठ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा व शहीद मंगल पांडे डिग्री कालेज की एनसीसी कैडेट, प्रवक्ता डॉ. लता कुमार, मेट्रो प्लाजा पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, केके इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. वीर बहादुर सिंह ने स्कूली बच्चों के साथ स्वागत किया। फैज ए आम इंटर कालेज के सामने सपा के पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह, संगीता राहुल, चैतन्य देव स्वामी, ज्ञानेंद्र शर्मा, शम्सुद्दीन कुरेशी, मौ. अब्बास, अनीस, मौ. चांद, शारिक ने स्वागत किया। भैसाली बस अड्डे के सामने चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल, बेगमपुल पर पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया, सेंट जोंस पब्लिक स्कूल, यथार्थ के सारथी संस्था से जूही त्यागी व टीम, जीआईसी के सामने खालस गर्ल्स इंटर कालेज और मेरठ ड्रगिस्ट एसोसिएशन के रजनीश कौशल और मनोज अग्रवाल, बच्चा पार्क पर जैन मिलन महिला से मीनाक्षी जैन, रोटरी क्लब से ठा. प्रीतिश सिंह, आरजी गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राएं, द एवेन्यू पब्लिक स्कूल गंगानगर के बच्चे व स्कूल संचालक आरपी सैनी, विभा नागर, सिविल डिफेंस की टीम ने स्वागत किया। ईव्ज चौराहा पर ब्लासम पब्लिक स्कूल के बच्चों ने, हापुड़ अड्डा चौराहा पर सैफी संघर्ष समिति के हसीन अहमद सैफी, सलीम अहमद सैफी, हाजी सरफ़राज़ सैफ़ी, अलमुद्दीन सैफी, राजू गद्रे,डॉटर इमरान आरिफ सैफी, डॉक्टर शकील सैफी, मोहम्मद सुहैल सैफी, बिल्लू सैफी, नौशाद सैफी, नफीस खान, अब्दुल रहमानी, रियाजुद्दीन, आदिल खान, फुरकान सलमानी, उवैस सैफ़ी और आदि लोग उपस्थित रहे। गांधी आश्रम चौराहा पर हिमा कौशिक, पार्षद नीरज सिंह, गढ़ रोड पर मंडप एसोसिएशन मे महामंत्री विपुल सिंघल ने स्वागत किया। नई सड़क पर एसोसिएशन फॉर इनोवेटिव एजुकेश से डॉ. मंजू गुप्ता एवं अमृत कला संगीत विद्यालय मेरठ से आकांक्षा, सौम्या, रश्मि, इशा, राधिका, अवनी, अंशी, सोनाली, आस्था, मिशिका, दर्शिका, रिदा, रितिका, ज्योति, प्रणय ने कथक के परिधान में सजकर स्वागत किया। पीवीएस मॉल पर बेटियां फाउंडेशन से अंजू पांडे, क्षमा, शिवा कुमारी, योग संस्कृति क्लब सीमा अदलखा व टीम ने स्वागत किया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष मेरठ लोकसभा के युगांश राणा, अर्चित गुप्ता, आमिर रजा, केडी शर्मा, उजैफ गाजी, अरुण कौशिक, आरिश गाजी, सलीम अख्तर, आमिर अली आदि रहे। नगर निगम भाजपा पार्षद सुनीता प्रजापति आदि मुख्य रहे।