फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाशिवरात्रि: भोले बाबा के जयकारों से गूंज उठेगा शहर, देखें प्रसिद्ध मंदिरों का अद्भुत नजारा

Fri, 21 Feb 2020 12:53 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 21 Feb 2020 12:53 AM IST
सार

सहारनपुर जिले के शिवालयों में भोले बाबा के जयकारे गूंजेंगे। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूल मालाओं से सजाया गया है। तस्वीरों में देखें अद्भुत नजारा...

विज्ञापन
Maha Shivratri 2020, All the temples including Shri Bhuteshwar Mahadev are decorated in Saharanpur
सज गए मंदिर - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूल मालाओं से सजाया गया है। सहारनपुर जिले और महानगर के शिवालयों में भोले बाबा के जयकारे गूंजेंगे। इसके साथ ही विशेष अनुष्ठान तैयारियां पूरी की गई हैं। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें-

Maha Shivratri 2020, All the temples including Shri Bhuteshwar Mahadev are decorated in Saharanpur
मंदिर सज गए - फोटो : अमर उजाला

महानगर में श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, तहसील श्री शिव मंदिर, श्री बालाजी धाम, श्री साईंधाम, श्री हरि मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर में महाशिवरात्रि पर सुबह से ही जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी।

Maha Shivratri 2020, All the temples including Shri Bhuteshwar Mahadev are decorated in Saharanpur
महाशिवरात्रि पर मंदिर सज गए - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि तहसील शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया जाएगा। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूल-मालाओं से भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिरों में चार पहर की पूजा-अर्चना करने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maha Shivratri 2020, All the temples including Shri Bhuteshwar Mahadev are decorated in Saharanpur
मंदिर सज गए - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम, कैमरों से होगी निगरानी  
महानगर में महाशिवरात्रि पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। इसको लेकर पुलिस- प्रशासन ने रूट डायवर्जन कर दिया गया है। इसके साथ ही शहर के चारों शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए खुफिया विभाग की टीमों और संबंधित थानों की पुलिस के अलावा पीएसी बल को तैनात करने के निर्देश एसएसपी दिनेश कुमार ने दिए हैं।

विज्ञापन
Maha Shivratri 2020, All the temples including Shri Bhuteshwar Mahadev are decorated in Saharanpur
सज गए मंदिर - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी नजर रखी जाएगी। एसएसपी ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर पूरे जनपद में चौकसी बरती जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed