{"_id":"5e4e69a28ebc3eccdc120005","slug":"maha-shivratri-2020-rare-coincidence-on-maha-shiva-ratri-after-one-hundred-seventeen-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर 117 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, नौकरी में तरक्की चाहिए तो इन तरीकों से करें आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर 117 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, नौकरी में तरक्की चाहिए तो इन तरीकों से करें आराधना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 20 Feb 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
औघड़नाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शुक्रवार 21 फरवरी को महाशिवरात्रि का महापर्व मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य शिल्पा जैन के अनुसार जब सूर्य कुंभ राशि और चंद्र मकर राशि में होता है।
फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की रात ये पर्व मनाया जाता है। 21 फरवरी की शाम 5:20 बजे चतुर्दशी तिथि शुरू होगी। यह 22 फरवरी की शाम सात बजकर दो मिनट पर समाप्त होगी। शुक्रवार रात्रि में शिव पूजन का विशेष समय 12 बजकर नौ मिनट से रात्रि 01:15 के बीच रहेगा।
2 of 7
औघड़नाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
कुंडली में ग्रहों को अनुकूल बनाने के लिए इस बार अच्छा अवसर है। शनि स्वयं की राशि मकर में है और शुक्र अपनी उच्च की राशि मीन में होंगे, यह दुर्लभ योग है। नौकरी आदि में तरक्की के लिए आपको अपना सूर्य मजबूत करना होगा। सरकारी कामों में सफलता प्राप्त करनी है तो तांबे के लोटे में जल मिश्रित गुण से शिवलिंग का अभिषेक करें।
3 of 7
रात के दौरान औघड़नाथ मंदिर का नजारा
- फोटो : अमर उजाला
वैवाहिक जीवन मधुर बनाने के लिए जोड़े से पति और पत्नी शिवलिंग का अभिषेक करें। चंद्रमा जिसका खराब हो वह गाय के दूध से अभिषेक करें। यदि आपकी कुंडली में मंगल पीड़ित है तो शिवलिंग का अभिषेक हल्दी मिश्रित जल से करें। अगर कुंडली में बुध की स्थिति खराब है तो शिव-पार्वती की गठबंधन कर पूजा करें। इसके बाद सात कन्याओं को भोजन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
बाबा औघड़नाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए अपने माथे एवं नाभि पर केसर का तिलक लगाएं। केसर मिश्रित जल चढ़ाएं। शिवलिंग में सबसे ज्यादा एनर्जी पाई जाती है। कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए दूध-दही से अभिषेक करें। कुंडली में शनि ग्रह पीड़ित है तो सरसों के तेल से अभिषेक करें।
विज्ञापन
5 of 7
औघड़नाथ मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
राहु ग्रह को मजबूत करने के लिए जल में कुछ मात्रा काले तिल, जौ मिलाकर या कुशा के जल से शिव अभिषेक करें। केतु ग्रह को मजबूत करने के लिए जल में शहद मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। सभी व्यापारी वर्ग के लोग गाय के दूध एवं गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करें। विद्यार्थी सफेद चंदन मिश्रित जल चढ़ाएं तथा घी का दीपक जलाकर मीठे पान का भोग लगाएं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।