फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: बहन की सगाई से एक दिन पहले आखिर क्यों हुई भाई की हत्या, सामने आई ये बड़ी वजह

Mon, 01 Jul 2019 01:44 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 01 Jul 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
man murder his friend for the sake of love affair in Meerut
कार में मृत मिले दोनों युवक व मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के रहने वाले दो युवकों की गाजियाबाद में कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक हत्या करने का आरोप जुनैद के फुफेरे भाई अजीम पर है। जुनैद की बहन की आज (रविवार) सगाई होनी तय थी। सगाई से पहले जुनैद व ड्राइवर दानिश की हत्या कर दी गई, इसको लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं। 

man murder his friend for the sake of love affair in Meerut
मृतक जुनैद - फोटो : अमर उजाला

जुनैद के परिवार की एक महिला व अजीम समेत कई लोगों के मोबाइल की सीडीआर भी निकालने की बात चल रही है। पुलिस सभी बिंदु पर जांच करने में जुटी है। सगाई से पहले हत्या मुख्य कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है। 


 
man murder his friend for the sake of love affair in Meerut
मृतक जुनैद के पास मिला आधार - फोटो : अमर उजाला

हालांकि अभी पुलिस मामले की जांच करने का दावा कर रही है। वहीं पुलिस ने बताया कि यह गाड़ी तारिक पुत्र इश्तियाक निवासी इमलियान कोतवाली के नाम है। तारिक से दो साल पहले असरफ अली निवासी लिसाड़ीगेट ने गाड़ी खरीद ली थी। गाड़ी टैक्सी में चलती है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
man murder his friend for the sake of love affair in Meerut
मृतक ड्राइवर - फोटो : अमर उजाला

गाड़ी ड्राइवर दानिश चलाता था। गाड़ी पर लोन जम्मू एंड कश्मीर बैंक यूनिवर्सिटी रोड मेरठ शाखा से बताया गया है। पुलिस के अनुसार गोली गाड़ी में बैठे व्यक्ति द्वारा चलाई गई क्योंकि जुनैद और दानिश के सिर में पीछे से मारी गई। पुलिस का मानना है कि अवैध संबंधों के शक में हत्या हुई है। 

 
 
विज्ञापन
man murder his friend for the sake of love affair in Meerut
इस कार में की हत्या - फोटो : अमर उजाला

चर्चा है कि हत्यारोपी अजीम का जुनैद की बहन के साथ प्रेम प्रसंग था। इसका जुनैद विरोध किया और अपनी बहन का रिश्ता कहीं और तय कर दिया। रविवार को उसकी बहन की सगाई होनी थी लेकिन इससे पहले ही आरोपी ने सगाई रुकवाने के लिए उसके भाई की हत्या कर डाली। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed