फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भविष्य ज्योति कार्यक्रम में सम्मान पाकर खिल उठे चेहरे, मेधावी बोले- थैंक्स अमर उजाला

Mon, 01 Jul 2019 01:42 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 01 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman: 12th students were honored in the program in Saharanpur
सम्मान पाने के बाद सेल्फी लेती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन के भविष्य ज्योति कार्यक्रम में 12वीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन में शोभित यूनिवर्सिटी सहयोगी रहा। कार्यक्रम में मेधावियों को उच्च शिक्षा क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं के बारे में चर्चा की गई। सम्मान समारोह में जिलेभर से बड़ी संख्या में मेधावी पहुंचे थे, जिनके चेहरे सम्मान पाकर खिल उठे। 


 

Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman: 12th students were honored in the program in Saharanpur
सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर शहर के मिशन कंपाउंड स्थित सेंट मैरी एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसबी सिंह, एसपी सिटी विनीत भटनागर, शोभित विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर डीके कौशिक, सेंट मैरी एकेडमी के प्रधानाचार्य फादर एल थारसिस, डॉक्टर एसके गुप्ता और डॉक्टर रश्मि नागपाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद मेधावियों को मंच पर बुलाकर पदक और प्रमाण पत्र दिए गए। सबसे पहले 90 से 100 फीसदी के बीच अंक हासिल करने वालों को सम्मानित किया गया। उसके बाद 80 से 90 फीसदी और बाद में 70 से 80 फीसदी के बीच अंक पाने वाले सम्मानित हुए। सम्मानित होने वालों में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के मेधावी शामिल रहे। 

Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman: 12th students were honored in the program in Saharanpur
Amar ujala bhavishya nidhi samman - फोटो : अमर उजाला
राजनीति में भी आएं होनहार: एसबी सिंह 
एडीएम-प्रशासन एसबी सिंह माइक लेकर मंच से उतरकर बच्चों के बीच पहुंचे। उन्होंने पूछा कि कितने बच्चे प्रशासनिक सेवा में आना चाहते हैं तो छह हाथ उठे। इसके बाद पूछा कि कितने बच्चे डॉक्टर बनना चाहते हैं तो आठ से दस हाथ उठे। इसके बाद उन्होंने पूछा कि कितने बच्चे राजनीति में आना चाहते हैं तो एक भी हाथ नहीं उठा।

उनका कहना था कि राजनीति बुरी चीज नहीं है। आज पढ़े लिखे और होनहार लोगों का राजनीति में आना जरूरी है। ऐसे में मेधावियों को राजनीति में आने के बारे में भी सोचना चाहिए। उनका यह भी कहना था कि यदि हम पढ़े लिखे होने के बाद भी जातिवाद और धर्मवाद की बात करते हैं तो हमारा पढ़ा लिखा होना बेकार है। उन्होंने जातिवाद के बंधन को तोड़कर केवल भारतीय बनने की अपील विद्यार्थियों से की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman: 12th students were honored in the program in Saharanpur
Amar ujala bhavishya nidhi samman - फोटो : अमर उजाला
सुविधाओं का सदुपयोग कर आगे बढ़ें छात्र: एसपी सिटी 
एसपी सिटी ने माइक थामते हुए छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने छात्र जीवन की घटनाएं बताई। उन्होंने बताया कि किस तरह उन्होंने सीमित संसाधनों के बीच कड़ी मेहनत करते हुए यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने वर्तमान में मिल रही सुविधाओं का लाभ उठाते हुए जीवन में आगे बढ़ने की सीख विद्यार्थियों को दी। उनका कहना था कि सफलता के रास्ते आसान नहीं होते, जरूरी होता है पूरी लगन के साथ उन पर चलना। 

 
विज्ञापन
Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman: 12th students were honored in the program in Saharanpur
छात्रा खुशी व ज्योति - फोटो : अमर उजाला
मेधावी बोले, थैंक्स अमर उजाला 
- 91 फीसदी अंक प्राप्त करने वाली कृति अधिकारियों के हाथों सम्मान पाकर गदगद नजर आई। कृति सम्मान के लिए अमर उजाला और शोभित विश्वविद्यालय को धन्यवाद कहना नहीं चूंकि। उनका कहना था कि जब उन्होंने अमर उजाला में सम्मान समारोह के बारे में पढ़ा तभी तय कर लिया था कि वह इसका हिस्सा जरूरी बनेंगी। 

- अमितोज कौर ने 91.2 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास की है। अमर उजाला और शोभित विश्वविद्यालय का भविष्य ज्योति सम्मान पाकर वह खुश दिखीं। अमितोज कौर का कहना था कि इस प्रकार के कार्यक्रमों ने मेधावियों को और बेहतर करने का बल मिलता है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed