फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान: मेधावी बोले- 'आज लगा हमने कुछ उपलब्धि हासिल की है'

Sun, 30 Jun 2019 03:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 30 Jun 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman, Students delighted to get awards
अमर उजाला भविष्य ज्योति प्रतिभा सम्मान में - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला और शोभित यूनिवर्सिटी द्वारा शहर के अग्रसैन बारात घर में आयोजित भवष्यि ज्योति सम्मान समारोह में अतिथियों से मेडल और प्रमाण पत्र पाकर मेधावियों का खुशी का ठिकाना नहीं था। ये खुशी से झूम उठे। अतिथियों के साथ सेल्फी भी ली।



इनमें से अधिकांश को पहली बार इतने बड़े मंच से सम्मान मिला था। अपने बच्चों को मिल रहे सम्मान को देखने को कई मेधावियों के साथ तो पूरा परिवार ही साथ आया था। मेधावियों का कहना था कि आज उन्हें लगा कि वास्तव में उन्होंने कुछ उपलब्धि हासिल की है।

Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman, Students delighted to get awards
Amar ujala bhavishya nidhi samman - फोटो : अमर उजाला

सम्मान से खुश पारुल
नौकुंआ रोड निवासी पारूल के इंटर में 81.8 प्रतिशत अंक आए थे। पारुल कहती कि आज सम्मान पाकर वह बहुत खुश है। उसे पहली बार इस तरह इतने बड़े समारोह में ये सम्मान मिला है जिससे वे बहुत खुश है।

पहली बार मिला इतना सम्मान
गांव लिलौन की तान्या शर्मा ने इंटर में 80.4 प्रतिशत हासिल किए, उसने बताया कि उसके हाईस्कूल में इससे भी ज्यादा अंक आए थे लेकिन उसे अभी तक इतने भव्य समारोह में सम्मानित नहीं किया गया था। पहली बार इस पुरस्कार से वो बेहद खुश है।

Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman, Students delighted to get awards
छात्रा समन व कशिश वर्मा - फोटो : अमर उजाला

आज पता चला मैने उपलब्धि हासिल की है
कैराना की कशिश वर्मा के इंटर में 91.2 प्रतिशत अंक थे। अमर उजाला और शोभित यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित समारोह में प्रमाण पत्र और मेडल पाकर वो बहुत खुश थी। कहा कि आज उसे महसूस हुआ कि उसने क्या सफलता हासिल की है। आज वो बेहद खुश है।

पूरा परिवार आया साथ
साक्षी निवासी मोहल्ला बडी माता शामली के इंटर में 75 प्रतिशत अंक मिले। साक्षी ने कहा कि उसे पहले कभी सम्मान नही मिली लेकिन आज इस समारोह में सम्मानित होने का पता चला तो पूरा परिवार उसके साथ आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman, Students delighted to get awards
छात्रा वंशिका व सेजल बजाज - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला का अच्छा प्रयास
90 प्रतिशत अंक से परीक्षा पास करने वाली रेलपार मोहल्ला शामली की वंशिका सिंह ने कहा कि पहली बार उसे सम्मानित होने पर खुशी के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में ऊंचाई पर जाने की प्रेरणा मिलेगी। अमर उजाला और शोभित यूनिवर्सिटी का प्रयास अच्छा है।

पापा को दूंगी मेडल
सेजल बजाज निवासी आर्यपुरी शामली के 91.4 प्रतिशत अंक आए थे। सेजल बजाज ने बताया कि आज वह इस कार्यक्रम में सम्मानित होने पर बहुत खुश है। यहां से मिला मेडल और सर्टिफिकेट सबसे पहले पापा मम्मी को दूंगी।

विज्ञापन
Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman, Students delighted to get awards
छात्र रचित कंसल व साक्षी जैन - फोटो : अमर उजाला

आगे बढने का हौसला मिलेगा
रचित कंसल निवासी कैराना के 88 प्रतिशत अंक आये। रचित ने बताया कि कुछ दिन पहले अग्रवाल समाज द्वारा सम्मानित किया गया था। आज अमर उजाला व शोभित यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित होने पर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढने का हौसला मिला है। 

गौरवांवित महसूस कर रही हूं
समन निवासी मोहल्ला ठठेरान शामली के 83 प्रतिशत अंक आये। समन ने बताया कि पिछले साल अमर उजाला के ड्राइंग कम्पीटिशन में वह सम्मानित हुई थी। आज वह इतने बडे कार्यक्रम में सम्मानित होने पर गर्व का अनुभव कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed