फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: बहन की सगाई से एक दिन पहले भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Sun, 30 Jun 2019 11:13 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 30 Jun 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
murder of brother before the engagement of her sister in Meerut, police arrested one accused
मृतक जुनैद - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के रहने वाले दो युवकों की गाजियाबाद में कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बहन की सगाई से एक दिन पहले भाई जुनैद (सराफा कारीगर) और ड्राइवर दानिश की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस देर रात तक जुटी रही। दोनों युवकों के शव खून से लथपथ कार में मिले थे।  


पुलिस के अनुसार हत्या करने का आरोपी अजीम निवासी कोतवाली है, जो कि जुनैद का फुफेरा भाई बताया जा रहा है। मेरठ कोतवाली पुलिस ने अजीम को पकड़कर गाजियाबाद पुलिस को सौंप दिया। देर रात तक पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी रही। आरोपी का नशे में धुत होना बताया गया। देर रात दूसरा आरोपी सलीम भी पकड़ लिया गया। 

murder of brother before the engagement of her sister in Meerut, police arrested one accused
इस कार में की हत्या - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार लिसाड़ीगेट अहमदनगर निवासी जुनैद अपने फुफेरे भाई अजीम के साथ गाजियाबाद में बहन की ससुराल गया था। जुनैद को वहां से पैसा लाना था। दोनों ने किराये पर कार की थी, जिसे ड्राइवर दानिश चला रहा था। दानिश भी जुनैद का पड़ोसी है। 


 
murder of brother before the engagement of her sister in Meerut, police arrested one accused
मृतक ड्राइवर - फोटो : अमर उजाला

बहन के ससुराल से वापस लौटते समय लोनी में पहले जुनैद और फिर दानिश की हत्या कर दी गई। दोनों के शव कार में छोड़कर अजीम वहां से मेरठ आ गया। गाजियाबाद पुलिस ने जांच पड़ताल की, जिसमें पता चला कि मरने वाले दोनों युवक मेरठ के हैं। जुनैद और दानिश की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जुनैद के घर में जहां बहन की सगाई की तैयारियां चल रही थी, वहां मातम छा गया।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन
murder of brother before the engagement of her sister in Meerut, police arrested one accused
मृतक जुनैद के पास मिला आधार - फोटो : अमर उजाला

पहचान होते ही दबोचा अजीम 
गाजियाबाद पुलिस ने मेरठ पुलिस से संपर्क किया। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और लिसाड़ीगेट पुलिस के साथ मिलकर दबिश दी। पीड़ित परिवार से बातचीत कर पुलिस ने अजीम को कोतवाली क्षेत्र से दबोच लिया। अजीम नशे में धुत था और कपड़े खून से सने थे।  

विज्ञापन
murder of brother before the engagement of her sister in Meerut, police arrested one accused
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

अजीम झूठ बोल रहा
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के मुताबिक अजीम ने बताया कि वह कार में पिछली सीट पर बैठा हुआ था। दानिश गाड़ी चला रहा था और जुनैद बगल वाली सीट पर था। बदमाश आए और गोलियां बरसाकर फरार हो गए। वह कार से कूदकर भाग गया। इसके बाद रोडवेज बस में बैठकर मेरठ आ गया। पुलिस ने बताया कि अजीम इस मामले में झूठ बोल रहा है। अजीम खुद हत्या करने में शामिल था। तीन और युवक शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed