फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut: सीने में दो गोलियां मारकर युवक की हत्या, जंगल में पड़ा मिला शव, रात को घर से अचानक हो गया था लापता

Sun, 02 Nov 2025 01:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 02 Nov 2025 01:24 PM IST
सार

Murder In Meerut: अगवानपुर गांव निवासी राहुल शनिवार रात घर से कहीं चला गया। रविवार सुबह साढ़े पांच बजे उसका गोली लगा शव बरामद हुआ। पास ही कारतूस और खोखे पड़े मिले। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Meerut: A young man was killed by two bullets in the chest, his body was found lying in the forest
राहुल की फाइल फोटो और मौके पर मिला खोखा। - फोटो : अमर उजाला
गांव अगवानपुर में दो गोलियां मारकर युवक की हत्या कर दी गई। गांव के बाहर जंगल में शव पड़ा मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि शव के पास तड़के तीन युवक देखे गए थे। 

 
Meerut: A young man was killed by two bullets in the chest, his body was found lying in the forest
ग्रामीणों से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
थाना परीक्षितगढ़ के गांव अगवानपुर निवासी राहुल (28) पुत्र टेकचंद शनिवार रात 8 बजे अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने तलाश करने के बाद रविवार तड़के सुबह तीन बजे चितमान चौकी पर गुमशुदगी की तहरीर दी। रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे राहुल का गोली लगा शव खुटी अगवानपुर संपर्क मार्ग पर पड़ा मिला।
 
Meerut: A young man was killed by two bullets in the chest, his body was found lying in the forest
गमजदा परिजन। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सैकड़ों ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विजय कुमार राय शव को मोर्चरी भेजने लगे। ग्रामीणों ने मुआवजे और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव नहीं उठने दिया। एसपी देहात अभिजीत कुमार के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए, जिसके बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut: A young man was killed by two bullets in the chest, his body was found lying in the forest
पुलिस और एकत्र ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
वहीं एसपी देहात ने बताया कि हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। क्राइम ब्रांच, एसओजी और थाना पुलिस जांच में लगाई है। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ चल रही है।
 
विज्ञापन
Meerut: A young man was killed by two bullets in the chest, his body was found lying in the forest
मौके पर मौजूद ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
गांव वालों ने देखे थे तीन युवक
ग्रामीणों ने बताया कि अगवानपुर खूंटी मार्ग पर आरिफ की ट्यूबवेल से एक कारतूस, 50 मीटर दूर से दूसरा व कूछ दूरी पर तीसरा व चौथा खोखा शव के पास से बरामद किया। ईख बांध रहे मजदूरों ने बताया कि अल सुबह एक बाइक पर सवार तीन युवक देखे थे। परिजनों ने बताया कि राहुल दूसर चप्पल पहनकर घर से निकला था और शव के पास दूसरी चप्पल मिली है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed