मेरठ के गांव साधारणपुर में प्रधान प्रत्याशियों ने गन्ने के जूस में मिलाकर अवैध शराब लोगों को पिलाई थी। पुलिस ने गन्ने का जूस बेचने वाले को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया था कि शराब पीने के बाद उल्टी दस्त और दम घुटने जैसे लक्षणों के साथ मौतें हुई थीं।
मेरठ: शराब कांड को लेकर एक और बड़ा खुलासा, ऐसे हुई थी 10 लोगों की मौत, जांच जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की जांच में सामने आया कि रविवार को गन्ने का जूस गांव का ही जगपाल बेच रहा था। एक प्रधान प्रत्याशी ने लोगों को मुफ्त में जूस पिलाना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी लगते ही दूसरे प्रत्याशी ने भी अपने समर्थकों के साथ मिलकर लोगों को जूस पिलवाया। इसके बाद शराब भी बांटी गई। कई लोगों ने जूस में पिलाकर यह शराब पी।
देर रात तक जूस के साथ पीते रहे शराब
बताया गया है कि कुछ लोगों ने तो गन्ने के जूस के कैंपर तक भर लिए। देर रात तक जूस के साथ शराब पीते रहे। इसके बाद लोगों की तबीयत बिगड़नी शुरू हुई।
फिर बाद में 12 लोग बीमार हो गए। इनमें से 10 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने कोल्हू संचालक जगपाल को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
दो ठेकों से आई थी शराब
पुलिस के मुताबिक, प्रधान प्रत्याशियों ने बताया कि दो ठेकों से शराब आई थी। पुलिस ने शराब के दोनों ठेके संचालक को पकड़ लिया। उनसे भी पूछताछ चल रही है। उधर, आबकारी विभाग भी यह जांच कर रहा है कि इन ठेकों पर कौन सी शराब आई थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/