फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिश्तों का कत्ल: व्यापारी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, बड़ा बेटा निकला वारदात का मास्टरमाइंड, ये रही बड़ी वजह

Thu, 29 Apr 2021 01:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 29 Apr 2021 01:23 PM IST
सार

मेरठ में कोयला कारोबारी अरुण जैन की हत्या का मास्टरमाइंड उनका बेटा ही निकला। पुलिस ने बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Meerut News: son's plan to murder of bussinessman murder
पुलिस ने व्यापारी की हत्या का खुलासा किया। - फोटो : amar ujala

मेरठ में कोयला कारोबारी अरुण जैन की हत्या का मास्टरमाइंड उनका बेटा ही निकला। पुलिस ने बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि कारोबारी का बेटा अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था। उसके पिता इस शादी का विरोध कर रहे थे।

Meerut News: son's plan to murder of bussinessman murder
मेरठ में व्यापारी की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

टीपीनगर थाना क्षेत्र के पंजाबी पुरा निवासी अरुण कुमार जैन की सोमवार को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह वारदात ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के साईं पुरम कॉलोनी में हुई थी। पुलिस का दावा है कि अरुण जैन की हत्या उनके बड़े बेटे आयुष ने 10 लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी। आयुष ने अपने दोस्त कृष्ण बंसल को सुपारी दी थी। वारदात के बाद पुलिस ने परिवार के कई लोगों के मोबाइल की सीडीआर खंगाली। जिसमें तीन संदिग्ध नंबर मिले, जिन की छानबीन की गई तो पता चला कि तीनों युवक घटनास्थल पर मौजूद थे। पुलिस ने बताया कि दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।

Meerut News: son's plan to murder of bussinessman murder
मेरठ में व्यापारी की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

प्रेमिका से शादी करना चाहता था आयुष
पुलिस ने बताया कि आयुष अपनी प्रेमिका से शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ था। लेकिन कोयला व्यापारी अरुण जैन शादी से खुश नहीं थे और विरोध कर रहे थे। मामला इतना बढ़ गया कि उसने पिता की हत्या कराने की ठान ली है। उसके बाद आयुष ने अपने दोस्त कृष्ण बंसल से बातचीत की और हत्या की योजना बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: son's plan to murder of bussinessman murder
मेरठ में व्यापारी की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

दो शूटर और बेटा आयुष गिरफ्तार
पुलिस ने बताया है कि कोयला व्यापारी अरुण जैन की हत्या करने वाले दो शूटर और मास्टरमाइंड बेटे आयुष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों से कई घंटे तक पूछताछ की।

विज्ञापन
Meerut News: son's plan to murder of bussinessman murder
मेरठ में व्यापारी की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

पुलिस ने बताया है कि आयुष द्वारा 10 लाख रुपये देने की बात हुई थी, जिसमें कुछ रुपये एडवांस में भी शूटर कृष्ण बंसल को दिए थे। कृष्ण बंसल माधवपुरम ब्रह्मपुरी का निवासी है। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

बेबसी: अपने छोड़ रहे साथ, मां की अर्थी उठवाने के लिए बुलाने पड़े मजदूर, भावुक कर देंगी ये तस्वीरें

भाईचारा: मुस्लिम भाइयों के कंधों पर हिंदू बहन की अंतिम यात्रा, पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल, देखिए तस्वीरें


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed