फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: छह बंगलों की पहचान अब 'भूसा मंडी और मछेरान', ऐसे भड़का था मेरठ में बवाल

Thu, 07 Mar 2019 06:28 PM IST
कपिल kapil दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 07 Mar 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
Meerut bawal, Illegal occupation of six bungalows in cantt area at Meerut
मेरठ बवाल

मेरठ में बुधवार मध्याह्न 3:55 बजे का समय। कैंट बोर्ड की टीम सदर पुलिस के साथ मछेरान क्षेत्र में पहुंची। टीम को देखते ही पूरे क्षेत्र में अफवाह फैल गई कि कैंट बोर्ड आज पूरे मछेरान को साफ करने वाला है। इसके बाद जो हुआ कोई कुछ समझ नहीं पाया। लोगों के हाथ में ईंट-पत्थर थे। कैंट बोर्ड सुपरवाइजर राजकुमार से मारपीट की गई और थोड़ी देर में वहां बवाल मच गया।

Meerut bawal, Illegal occupation of six bungalows in cantt area at Meerut
मेरठ बवाल

कैंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अभियंता अनुज सिंह ने मौके पर बताया कि इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण की शिकायतें आ रही थीं। छह बंगलों पर अवैध कब्जा कर इस क्षेत्र का नाम भी अब मछेरान और भूसा मंडी के नाम से जाना जाता है। कई बार कैंट बोर्ड अधिकारियों ने यहां कार्रवाई करने का प्लान बनाया। लेकिन वह सफल नहीं हो सका। कैंट बोर्ड भी यहां कार्रवाई करने से बचता रहता था। कैंट बोर्ड ने 26 फरवरी को एसएसपी को क्षेत्र में अवैध निर्माण अभियान चलाने के लिए पुलिस बल के लिए पत्र लिखा था।

Meerut bawal, Illegal occupation of six bungalows in cantt area at Meerut
मेरठ बवाल

इसके बाद छह मार्च की तारीख तय की गई। लेकिन, यहां के लोगों को यह मंजूर नहीं था। कैंट बोर्ड की टीम भूसा मंडी स्थित साउथ एंड रोड स्थित बंगला नंबर 201 पर हो रहे अवैध निर्माण को तोड़ने पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut bawal, Illegal occupation of six bungalows in cantt area at Meerut
मेरठ बवाल

पार्क घेरकर बना लिया कूड़ा घर 
इस बस्ती के आसपास से गुजरने पर गंदगी नजर आती है। एक तरफ स्वच्छ कैंट का दावा करने वाला कैंट बोर्ड यहां सफाई व्यवस्था रखने में भी फेल है। बस्ती से 100 मीटर की दूरी पर ही कूड़ा घर बना है। जिससे यहां जंगली जानवर, कुत्ते आदि खड़े रहते हैं।

विज्ञापन
Meerut bawal, Illegal occupation of six bungalows in cantt area at Meerut
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला

वहीं, पार्क को काफी समय पहले घेर लिया गया था। साल 2014 में तत्कालीन सीईओ डीएन यादव ने भारी पुलिस बल के साथ पार्क को कब्जा मुक्त कर लिया था। लेकिन इसके बाद उनके जाते ही इसे फिर घेरकर कब्जाधारकों ने कबाड़ की दुकानें खोल लीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed