फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ बवाल: पांच घंटे तक सुलगते रहे भूसा मंडी और मछेरान, पुलिस व कैंट बोर्ड के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा

Thu, 07 Mar 2019 11:03 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 07 Mar 2019 11:03 AM IST
विज्ञापन
Meerut Bawal, these two place was under the fire for several hours,police force deployed
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला

मेरठ शहर में दंगा भड़काने की पूरी साजिश थी। करीब पांच घंटे तक भूसा मंडी, मछेरान बुरी तरह सुलगते रहे। कानून व्यवस्था चरमराती नजर आ रही थी। बवालियों के सामने पुलिस हथियारों के साथ भी बेबस थी। सदर पुलिस, कैंट बोर्ड के अधिकारियों के प्रति भी लोगों में जबरदस्त आक्रोश था।



कई घंटे चले इस बवाल को पुलिस किसी तरह थामने में कामयाब तो हो गई लेकिन इस चंद घंटों की अराजकता ने कितने ही परिवारों को दुख की आग में जलता छोड़ दिया। आगे तस्वीरों में देखें कैसा था पांच घंटे चले इस बवाल का मंजर: -

Meerut Bawal, these two place was under the fire for several hours,police force deployed
मेरठ बवाल

बेकसूर लोगों के चेहरों पर खौफ भी साफ था। पुलिस व क्षेत्रीय लोग आक्रोशित लोगों को समझाते रहे कि बवाल मत करो। आग बुझाने में पुलिस का सहयोग करो। जैसे तैसे करके पुलिस स्थिति को कंट्रोल करने में कामयाब हुई। 

Meerut Bawal, these two place was under the fire for several hours,police force deployed
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला

बुधवार शाम कैंट बोर्ड टीम और सदर बाजार पुलिस भूसा मंडी में अवैध मकान का ध्वस्तीकरण करने पहुंची। इकराम का मकान ध्वस्त करने के दौरान लोग हंगामा करने लगे। भूसा मंडी और मछेरान के लोगों की भीड़ ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Bawal, these two place was under the fire for several hours,police force deployed
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान झड़प में पुलिस से छीना वायरलेस सेट और असलहा बरामद कर पुलिस ने मामला शांत करा दिया। लेकिन उसके बाद अचानक से झुग्गियों में आग भड़क गई, जिसकी चपेट में धार्मिक स्थल भी आ गया। रात के नौ बजे तक भूसा मंडी, मछेरान में अराजकता का माहौल रहा।

विज्ञापन
Meerut Bawal, these two place was under the fire for several hours,police force deployed
मेरठ बवाल - फोटो : अमर उजाला

इस बीच पुलिस के साथ भी मारपीट हो गई। पुलिस स्थिति को कंट्रोल करने में जुटी रही। डीएम और एसएसपी ने आरएएफ बुलाई। तब जाकर स्थिति संभली। वहीं, भूसा मंडी के लोगों ने एसओ सदर बाजार, भूसा मंडी चौकी इंचार्ज और कैंट बोर्ड के सीईई के खिलाफ तहरीर दी है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed